These terms and conditions apply to the Bharat Hunt app (hereby referred to as "Application") for mobile devices that was created by (hereby referred to as "Service Provider") as an Ad Supported service.
Upon downloading or utilizing the Application, you are automatically agreeing to the following terms. It is strongly advised that you thoroughly read and understand these terms prior to using the Application. Unauthorized copying, modification of the Application, any part of the Application, or our trademarks is strictly prohibited. Any attempts to extract the source code of the Application, translate the Application into other languages, or create derivative versions are not permitted. All trademarks, copyrights, database rights, and other intellectual property rights related to the Application remain the property of the Service Provider.
The Service Provider is dedicated to ensuring that the Application is as beneficial and efficient as possible. As such, they reserve the right to modify the Application or charge for their services at any time and for any reason. The Service Provider assures you that any charges for the Application or its services will be clearly communicated to you.
The Application stores and processes personal data that you have provided to the Service Provider in order to provide the Service. It is your responsibility to maintain the security of your phone and access to the Application. The Service Provider strongly advise against jailbreaking or rooting your phone, which involves removing software restrictions and limitations imposed by the official operating system of your device. Such actions could expose your phone to malware, viruses, malicious programs, compromise your phone's security features, and may result in the Application not functioning correctly or at all.
Please note that the Application utilizes third-party services that have their own Terms and Conditions. Below are the links to the Terms and Conditions of the third-party service providers used by the Application:
* Google Play Service
* AdMob
* Google Analytics for Firebase
* Firebase Crashlytics
Please be aware that the Service Provider does not assume responsibility for certain aspects. Some functions of the Application require an active internet connection, which can be Wi-Fi or provided by your mobile network provider. The Service Provider cannot be held responsible if the Application does not function at full capacity due to lack of access to Wi-Fi or if you have exhausted your data allowance.
If you are using the application outside of a Wi-Fi area, please be aware that your mobile network provider's agreement terms still apply. Consequently, you may incur charges from your mobile provider for data usage during the connection to the application, or other third-party charges. By using the application, you accept responsibility for any such charges, including roaming data charges if you use the application outside of your home territory (i.e., region or country) without disabling data roaming. If you are not the bill payer for the device on which you are using the application, they assume that you have obtained permission from the bill payer.
Similarly, the Service Provider cannot always assume responsibility for your usage of the application. For instance, it is your responsibility to ensure that your device remains charged. If your device runs out of battery and you are unable to access the Service, the Service Provider cannot be held responsible.
In terms of the Service Provider's responsibility for your use of the application, it is important to note that while they strive to ensure that it is updated and accurate at all times, they do rely on third parties to provide information to them so that they can make it available to you. The Service Provider accepts no liability for any loss, direct or indirect, that you experience as a result of relying entirely on this functionality of the application.
The Service Provider may wish to update the application at some point. The application is currently available as per the requirements for the operating system (and for any additional systems they decide to extend the availability of the application to) may change, and you will need to download the updates if you want to continue using the application. The Service Provider does not guarantee that it will always update the application so that it is relevant to you and/or compatible with the particular operating system version installed on your device. However, you agree to always accept updates to the application when offered to you. The Service Provider may also wish to cease providing the application and may terminate its use at any time without providing termination notice to you. Unless they inform you otherwise, upon any termination, (a) the rights and licenses granted to you in these terms will end; (b) you must cease using the application, and (if necessary) delete it from your device.
Changes to These Terms and Conditions
The Service Provider may periodically update their Terms and Conditions. Therefore, you are advised to review this page regularly for any changes. The Service Provider will notify you of any changes by posting the new Terms and Conditions on this page.
These terms and conditions are effective as of 2025-02-17
Contact Us
If you have any questions or suggestions about the Terms and Conditions, please do not hesitate to contact the Service Provider at bharathunt55@gmail.com.
We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to
use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.
‘आप वीडियो कॉल पर रहना, लाइव मर्डर दिखाएंगे। मर्डर का पूरा वीडियो आपको बाद में भेज देंगे। आपको जब कान में पति की आखिरी चीख सुनाई दे तभी बाकी पैसे UPI करना। माहौल शांत हो जाएगा तो आपके घर को तोड़ने वाली लड़की को भी टपका देंगे। पति की लोकेशन आपको देनी पड़ेगी। बॉडीगार्ड साथ में रहा तो उसको भी गोली मार देंगे। हमारे पास 5 शूटर्स की टीम है। सुपारी ले ली तो यमराज भी नहीं बचा पाएंगे। अब तक कई को मौत के घाट उतार चुका हूं..।’ ये डील 5 शूटर्स की गैंग चलाने वाला कॉन्ट्रैक्ट किलर कर रहा है। महिला रिपोर्टर के हाथ में पिस्टल रखकर शूटर ने दावा किया कि इसी से मारूंगा। उसने रिपोर्टर से कहा, एक साथ 9 गोली मारेंगे।। 9 से ज्यादा गोली लगी तो रेट 5 लाख से ऊपर हो सकता है। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए डॉक्टर बनकर रिपोर्टर ने कैसे की सुपारी किलर से पति और बॉयफ्रेंड के साथ सौतन के मर्डर की पूरी डील…। कई दिनों की पड़ताल के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को सीवान के कॉन्ट्रैक्ट किलर सलीम का इनपुट मिला। पता चला कि सलीम का पेशा ही मर्डर के कॉन्ट्रैक्ट लेना है। कड़ी जोड़ते हुए हमारे रिपोर्टर ने सलीम से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की। कई दिनों की बातचीत के बाद भी उसने मेल रिपोर्टर से मर्डर की कोई डील नहीं की। विश्वास जमाने के लिए हमने महिला रिपोर्टर को लगाया तो सलीम ने कॉन्ट्रैक्ट पर मर्डर की पूरी डील की। रिपोर्टर - एक परेशानी है?
सलीम - क्या? रिपोर्टर - एक फ्रेंड है, वो एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में रहती थी, अब उसकी शादी होने वाली है।
सलीम - तो इसमें दिक्क्त क्या है भाई? रिपोर्टर - लड़की UP की रहने वाली है, लड़का बिहार का है। अब वह परेशान कर रहा है।
सलीम - उसे सीवान बुला लीजिए। रिपोर्टर - कैसे बुला लें, उसकी शादी होने वाली है।
सलीम - अच्छा, बॉयफ्रेंड साला लफड़ा कर रहा है? रिपोर्टर - हां, उसे ब्लैकमेल कर रहा है, इसलिए वह परेशान है।
सलीम - हां, अब वह शादी में भी परेशानी कर देगा। रिपोर्टर - किसी का नंबर दीजिए जो उसकी मदद कर सके।
सलीम - लड़का कहां का है? रिपोर्टर - बिहार के मुजफ्फरपुर या मोतिहारी के पास रहता है।
सलीम - अच्छा, मोतिहारी का होगा तो वहीं उठवा लेंगे, वहां हमारा सिक्का चलता है। रिपोर्टर - सिक्का मतलब? विधायक जी का जलवा है, काम हो जाएगा सलीम ने दावे के साथ कहा कि जहां लड़का रहता है, वहां विधायक जी का जलवा है। वहां काम आसानी से हो जाएगा। इसके लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया जाएगा। रिपोर्टर - मोतिहारी में नेटवर्क है क्या आपका?
सलीम - वहां हम लोगों का जलवा है, जो विधायक है, ओसामा शहाब, शहाबुद्दीन के बेटे, उनका दबदबा है। रिपोर्टर - तो काम हो जाएगा ना?
सलीम - क्या करना है? रिपोर्टर - मरवाना है।
सलीम - यहां से मोतिहारी जाने में 6 से 7 घंटे लगेंगे, अगर वो सीवान आ जाए तो काम आसान हो जाएगा। रिपोर्टर - सीवान में धोखे से लेकर आ जाएं तो काम हो जाएगा ना?
सलीम - हां, यहां पर ले आएंगे तो आराम से काट-काटकर नदी में डाल देंगे। रिपोर्टर - शूटर लोग आपके साथ रहते हैं?
सलीम - शूटर क्या, ऐसे बुरी तरह काटेंगे कि शव इकट्ठा करते-करते पुलिस भी परेशान हो जाएगी। रिपोर्टर - अच्छा, फिर तो लड़की को दिक्कत नहीं होगी?
सलीम - जैसे बकरे को काटा जाता है, वैसे टुकड़ों में काटकर अलग-अलग बोरे में भरकर फेंक देंगे। मुंडी अलग, पीस अलग। अभी कुछ दिन पहले सत्तू वाले ने जैसे मुंडी काटी थी, वैसे ही। 4 लाख दीजिए, 1 घंटे में जनाजा निकाल देंगे सलीम ने सीवान के कई माफियाओं का नाम लेकर कहा- हम लोग जिसकी सुपारी लेते हैं, उसका जनाजा एक घंटे में निकल जाता है। आप भी एडवांस दे दीजिए, जनाजा निकल जाएगा तो पूरा पैसे दे दीजिएगा। रिपोर्टर - आप काम करवा देंगे?
सलीम - हां, काम हो जाएगा, लेकिन पैसे लगेंगे। रिपोर्टर - कितने पैसे लगेंगे?
सलीम - 3 से 4 लाख रुपए लग जाएंगे। रिपोर्टर - कैसे संपर्क किया जाएगा उससे?
सलीम - पहले लड़की की ID से बात होगी, फिर प्लानिंग होगी। फेक ID भी बनाई जाएगी। रिपोर्टर - लड़की का नाम कहीं नहीं आएगा ना? उसे कोई दिक्कत नहीं होगी ना?
सलीम - नहीं, कहीं से नहीं, शहर में काम नहीं होगा, ऐसी जगह होगा जहां से पुलिस को भी भनक नहीं लगेगी। रिपोर्टर - हमको तो सुनकर डर लग रहा है, कहीं मेरी दोस्त न फंस जाए?
सलीम - ऐसी जगह काटकर मिट्टी में दफन किया जाएगा, पता नहीं चलेगा। मिट्टी और ईंट से दबा दिया जाएगा। 6 लोगों को टपकाया है, दो बार ही जेल गया सलीम ने दावा किया कि मैं अब तक 6 कॉन्ट्रेक्ट किलिंग कर चुका हूं। महज दो ही बार पुलिस मुझे पकड़ पाई है। 4 घटनाओं में तो पुलिस सुराग ही नहीं लगा पाई है। हाल ही में बाहर आया हूं, एक दो बड़े काम करने हैं। कॉन्ट्रेक्ट मिल रहा है। इनको अंजाम देकर नेपाल भाग जाऊंगा। रिपोर्टर - आपने कभी हत्या की है या नहीं?
सलीम - 6 मर्डर किए हैं, दो में जेल गया हूं, हाल में ही जेल से बाहर आया हूं। रिपोर्टर - लड़की को यहां आने की जरूरत नहीं है ना?
सलीम - नहीं, बस लड़के की पूरी डिटेल्स मिल जाए, उसके बाद फोन पर बात होगी। लड़के को बुलाकर काम किया जाएगा। लड़की का नाम भी कहीं नहीं आएगा, हम पकड़े भी गए तो वो सेफ रहेगी। रिपोर्टर - अगर पुलिस को पता चल गया तो?
सलीम - नहीं जान पाएंगे, अपना फंडा है। हत्या के बाद पूरी बॉडी अलग-अलग कर दो, किसी को पता ही नहीं चलेगा। 60 अपराधियों वाले ग्रुप से जुड़ा है सलीम सलीम ने दावा किया कि वो 60 अपराधियों वाले ग्रुप से जुड़ा है। यह ग्रुप रंगदारी से लेकर कॉन्ट्रैक्ट लेकर मर्डर करता है। उसने दावा तो यह भी किया कि उस ग्रुप से मिलवा दूंगा बाद में कोई भी काम होगा, बड़ी आसानी से हो जाएगा। रिपोर्टर - आपके साथ कितने लोग रहते हैं?
सलीम - हमारी 60 लोगों की टीम है। रिपोर्टर - अच्छा, आप लोगों का ग्रुप है?
सलीम - हां, पूरे बिहार में। इस ग्रुप का नाम है, अलग-अलग धर्म के लिए अलग-अलग ग्रुप है। रिपोर्टर - मैं नहीं समझ पाई?
सलीम - मुसलमान लोगों का अलग और हिंदू लोगों का अलग ग्रुप है। रिपोर्टर - धर्म के हिसाब से प्लान करके मर्डर कराते हैं क्या?
सलीम - अगर मुसलमान का लड़का हिंदू लड़की को पटा रहा है तो ठीक है, हम लोग कुछ नहीं कहते हैं। अगर हिंदू, मुसलमान लड़की को पटा रहा है तो मार डालते हैं। रिपोर्टर - मतलब मुसलमान लड़का हिंदू लड़की से प्यार कर सकता है, हिंदू लड़का मुस्लिम लड़की से नहीं?
सलीम - हां, मैं मुस्लिम हूं, आपसे मोहब्बत करूंगा तो जायज है, मेरे यहां कोई नहीं बोलेगा, लेकिन हिंदू लड़का होगा तो उसे कोई बचा नहीं सकता। रिपोर्टर - ग्रुप के सभी लोग कहां के हैं?
सलीम - सब यहीं सीवान के ही हैं। रिपोर्टर - इस काम में कितने पैसे चाहिए होते हैं।
सलीम - इस काम में 5 से 6 लाख मिलते हैं, लेकर नेपाल निकल जाएंगे। रिपोर्टर - आप अकेले मर्डर करेंगे क्या?
सलीम - नहीं, और लड़के रहेंगे उन्हें भी कुछ देना पड़ता है। नेपाल में भी खर्चा होता है। 2-3 महीने बाद जब मामला शांत हो जाए तो वहां से भारत आ जाएंगे। मर्डर करने वाले को एक लाख, साथ देने वालों को 50 हजार सलीम ने बताया कि सुपारी का पैसा सबको देना पड़ता है। इसका रेट फिक्स है। मर्डर करने वाले को एक लाख और साथ रहने वालों को 50-50 हजार रुपए देने पड़ते हैं। रिपोर्टर - पैसों का बंटवारा कैसे होता है?
सलीम - जो हत्या करेगा उसे एक लाख और साथ में रहने वालों को 50–60 हजार। रिपोर्टर - आप अपना नंबर दे दीजिए।
सलीम - मैं कोई मोबाइल नहीं रखता, इसलिए पुलिस भी मुझे ट्रैक नहीं कर पाती है। सलीम से डील के दौरान ही पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में एक्टिव हथियार तस्कर और सुपारी लेकर हत्या करने वाले बदमाशों का इनपुट मिला। काफी छानबीन के बाद हथियार सप्लायर रुदल का नंबर मिला। रिपोर्टर ने रुदल को कॉल किया तो वह बात करने को तैयार ही नहीं हुआ, लेकिन जब महिला रिपोर्टर ने खुद को डॉक्टर बताकर बात करने की कोशिश की तो वो तैयार हो गया। रुदल ने पहले हथियार की डील की फिर महिला रिपोर्टर से मर्डर की पूरी डील की। रिपोर्टर - वो सामान के लिए बात हुई थी ना?
रुदल - आपको ही चाहिए? रिपोर्टर - हां, हमें ही चाहिए।
रुदल - हमें थोड़ा डर लग रहा है। रिपोर्टर - इसमें डरने की क्या बात है? हमें जरूरत है, इसलिए आपसे बात कर रहे हैं।
रुदल - आप अभी कहां हैं? रिपोर्टर - बेतिया में।
रुदल - बेतिया में कहां? रिपोर्टर - कोई चौक है, आपको लोकेशन भेज देती हूं।
रुदल - आप किस बारे में बात कर रही हैं? रिपोर्टर - कट्टा (हथियार) के बारे में बात हुई थी ना?
रुदल - अभी चाहिए आपको? रिपोर्टर - हां, अभी चाहिए था।
रुदल - नंबर किसने दिया है? उससे बात कराइए। रिपोर्टर - मेरे स्टाफ ने दिया है आपका नंबर।
रुदल - ठीक है, हो जाएगा आपका काम। रिपोर्टर - क्या-क्या मिल सकता है? कब तक मिलेगा?
रुदल - इसके लिए हमें पिपरपैंती जाना होगा, वहां से लाना पड़ेगा। रिपोर्टर - ठीक है, कितना इंतजार करना होगा? थोड़ा अर्जेंट है।
रुदल - आपका घर कहां पड़ेगा? रिपोर्टर - मोतिहारी।
रुदल - मैं आपको सप्लाई करने वाले से बात करा दूंगा। किसी और से दिलवाना पड़ेगा। रिपोर्टर - डिलीवरी कहां होगी?
रुदल - जहां आप कहेंगी, वहीं डिलीवरी हो जाएगी। रिपोर्टर - सेफ्टी में कोई दिक्कत तो नहीं होगी? ऑनलाइन सब हो जाएगा, पिस्टल डिलीवर हो जाएगी रुदल ने बताया कि पिस्टल की पूरी डील फोन पर हो जाएगी। पैसा आप ऑनलाइन भेज दीजिएगा, पिस्टल आपकी लोकेशन पर भेज दी जाएगी। आप टेस्टिंग करना चाहेंगी तो वो भी करवा देंगे। इस दौरान रुदल को कॉन्ट्रेक्ट किलिंग का भी प्लान बता दिया। रुदल - कोई दिक्कत नहीं होगी, वॉट्सऐप पर सैंपल भेज देंगे। पसंद आया तो आगे बात करेंगे।
रिपोर्टर - अगर लोग भी चाहिए हो तो मिल जाएंगे? रुदल - हां, लोग भी मिल जाएंगे।
रिपोर्टर - फंसने का कोई खतरा तो नहीं? रुदल - नहीं, उन्हें सिर्फ पैसे से मतलब है।
रिपोर्टर - कितने पैसे लगेंगे? रुदल - वो लोग ही बताएंगे, वो हमारे दोस्त हैं।
रिपोर्टर - अच्छा, आपके दोस्त हैं? रुदल - हां, कहेंगे तो हम भी साथ जाएंगे।
रिपोर्टर - आदमी जाएगा तो काम कर देगा ना… मतलब मार देगा? हसबैंड के मर्डर के नाम पर रुदल ने की डील कॉन्ट्रैक्ट किलर रुदल को जब महिला रिपोर्टर ने बताया कि वह अपने पति से परेशान है। उनका किसी दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा है तो रुदल उनकी प्रोफाइल पूछकर मर्डर करने को तैयार हो गया। रुदल - मामला क्या है?
रिपोर्टर - मेरे पति का मामला है, बहुत परेशानी हो रही है। रुदल - आपके पति को कोई परेशान कर रहा है?
रिपोर्टर - नहीं, हमें ही उनसे परेशानी है। रुदल - तो क्या करना है?
रिपोर्टर - उन्हें ही मरवाना है। रुदल - हो जाएगा।
रिपोर्टर - ध्यान रखिए, यह बात बाहर न जाए। हम फंसना नहीं चाहते हैं। रुदल - आप अभी बेतिया में कहां हैं?
रिपोर्टर - सुप्रिया सिनेमा के पास। रुदल - बस स्टैंड आ सकती हैं?
रिपोर्टर - हां, आ सकती हूं। रुदल - अभी रहने दीजिए, बहुत रात हो गई है, रुकना है या जाना है?
रिपोर्टर - आप जैसा कहें। रुदल - मैं सब सेट कर देता हूं। लोग जाएंगे और काम हो जाएगा। हथियार और लोगों की फोटो-वीडियो भेज दूंगा।
रिपोर्टर - ठीक है। 24 घंटे बाद फिर रुदल से हुई मर्डर पर डील कॉन्ट्रैक्ट किलर रुदल से 24 घंटे में फिर महिला रिपोर्टर की बात हुई। डॉक्टर बनकर कॉल करने वाली रिपोर्टर ने हसबैंड की प्रोफाइल बताई तो रुदल ने मर्डर की पूरी प्लानिंग कर ली। रुदल - कहां हैं अभी आप?
रिपोर्टर - अभी तो पटना आ गए, कल इंतजार किया था, फिर वापस पटना आ गए। रुदल - उनकी फोटो है आपके पास? दे दीजिए।
रिपोर्टर - किसकी फोटो? रुदल - जिनका काम करना है, उनकी फोटो दे दीजिए।
रिपोर्टर - अच्छा, पहले हथियार का फोटो भेजिए ना। रुदल - दे दे रहा हूं। कल रात को हमने सारा सामान तैयार कर लिया है। अच्छा, सामान आ गया है? ठीक है। एक कट्टा और एक सिक्सर, आदमी लोग भी आ गए हैं। बस आप कहिए, यहां से पटना के लिए निकल लेंगे।
रिपोर्टर - पैसे क्या बताए थे? रुदल - जान से मारना है या क्या करना है? कैसे करना है?
रिपोर्टर - जान से मारना है। रुदल - ठीक है, सब हो जाएगा।
रिपोर्टर - काम ऐसे होना चाहिए कि किसी को पता न चले, पैसे जो बोलेंगे, मिल जाएंगे, बस हम फंसे नहीं। रुदल - कोई दिक्कत नहीं होगी, आदमी कहां मिलेगा?
रिपोर्टर - मोतिहारी आना-जाना करते हैं। रुदल - आप सब बताइए, किस समय निकलते हैं, कहां जाते हैं। आपका वॉट्सऐप नंबर यही है?
रिपोर्टर - हां, यही है, एक बार पैसे बता दीजिए, कितने लगेंगे? रुदल - डेढ़ लाख से ज्यादा लगेंगे। पांच लोग स्कॉर्पियो से जाएंगे, काम हो जाएगा। काम होने के बाद सभी वहां से निकल जाएंगे। आपको काम के बाद पूरे पैसे देने होंगे। फिलहाल एडवांस दे दीजिए।
रिपोर्टर - कितना एडवांस देना होगा? रुदल - आपकी मर्जी, जितना दे दीजिए। लेकिन काम के बाद कोई बहाना नहीं, काम खत्म होते ही पैसे हाथ में होने चाहिए।
रिपोर्टर - जो लोग जाएंगे, वो क्या करते हैं? रुदल - मैं भी साथ में जाऊंगा।
रिपोर्टर - लड़कों की उम्र क्या रहेगी? रुदल - सब 18 से 19 साल के होंगे।
रिपोर्टर - पहले काम किया है उन लोगों ने या नए हैं? रुदल - हाल में 3 जेल से भी छूटकर आए हैं।
रिपोर्टर - अच्छा, जेल से आए हैं सब? रुदल - हां, तीनों मुसलमान हैं, रुस्तम, परवेज और नेहाल। मैं भी मुसलमान हूं, देखिए, हमारे नंबर को अपने मोबाइल से हटा दीजिएगा।
रिपोर्टर - हां, ठीक है। रुदल - क्या मामला है, आप बता सकती हैं?
रिपोर्टर - मेरे हसबैंड का लड़कियों से चक्कर चल रहा था। मैंने विरोध किया तो वो हमें परेशान कर रहे हैं। रुदल - अच्छा, मेरे हाथ में अभी 5 आदमी हैं।
रिपोर्टर - अच्छा, आप पांच लोग हैं? रुदल - हां, हम पांच लोग हैं। एक आदमी उसमें से नहीं जाएगा। हमारा गैंग पांच लोगों का है। बेतिया में कोई भी काम होगा, सब हो जाएगा। बस पैसा फेंकिए, काम हो जाएगा।
रिपोर्टर - कौन-कौन सा काम करते हैं आप? रुदल - सब कुछ, गांजा, हेरोइन, स्मैक, कोकीन, सब कुछ।
रिपोर्टर - आप सब कुछ वॉट्सऐप पर दीजिए, फिर मैं आगे बताती हूं। 9mm पिस्टल से आपके पति को मारा जाएगा रुदल ने बताया कि काम कट्टे से नहीं होगा, कट्टा सही नहीं रहता है। 9mm पिस्टल ठीक रहती है। कट्टे से गोली चलाने पर बच गया तो दिक्कत हो जाएगी। इसके लिए 9 गोली वाला ही ठीक रहेगा। इससे मारने पर एक मिस हुआ तो दूसरी गोली में मारा जाएगा। पिस्टल से धड़ाधड़ मार देंगे। आप फोटो दीजिए, मैं ग्रुप में शेयर कर दूंगा। आपको भी अपने लड़कों का नंबर दे रहा हूं। रुदल ने फिर रिपोर्टर को कॉल किया और शूटर्स के साथ पिस्टल की फोटो वॉट्सऐप पर भेजी। रुदल - देखिए ना, क्या-क्या है।
रिपोर्टर - मुझे आइडिया नहीं है, आप ही बताइए क्या-क्या है। रुदल - मेरा हाथ है उसमें, जो गोली दिख रही है वह पीतल वाले सिक्सर की है।
रिपोर्टर - अच्छा, इसी से करेंगे? रुदल - हां, उसी से काम होगा। जो सफेद वाली पिस्टल है, उसी में गोली लगती है, उसी से काम होगा। इसका मारा हुआ नहीं बचता है। हम सभी लोग हथियार के साथ निकलेंगे। सबके पास हथियार होगा। फोटो में जितने लोग हैं, सब जाएंगे, लेकिन उसमें मोटा वाला नहीं जाएगा, जो दूसरे नंबर पर है।
रिपोर्टर - वो क्यों नहीं जाएगा? रुदल - उसके लक्षण सही नहीं हैं, इसके पहले उसी की वजह से हम लोग फंस गए थे।
रिपोर्टर - बॉडी को ठिकाने कैसे लगाएंगे? रुदल - बॉडी को हम ठिकाने नहीं लगाएंगे।
रिपोर्टर - बॉडी गायब होगी और आप फंस जाएंगे तब? रुदल - हमारी बात छोड़ दीजिए, हम लोगों की गाड़ी की धूल से मुलाकात नहीं होगी।
रिपोर्टर - आप तो बता रहे हैं कई दफा जेल गए हैं। रुदल - हां, तीन बार जेल गया हूं।
रिपोर्टर - एक और बार चले जाएंगे तो? और इसमें मेरा नाम आ गया तो? रुदल - नहीं आएगा, हम मोबाइल से सब कुछ हटा देंगे।
रिपोर्टर - पुलिस सब कुछ निकाल लेगी। रुदल - मोबाइल पुलिस को मिलेगा तब ना, मेरे पास 12 सिम है। आप चिंता मत कीजिए, आप पर आंच भी नहीं आएगी। अब आप तो पहले पति की फोटो भेजिए। रिपोर्टर ने AI जनरेट फोटो भेजी, शूटर बोला- 24 घंटे में मार देंगे रुदल रिपोर्टर से फोटो मांग रहा था। रिपोर्टर ने पति बताकर एक AI जनरेट फोटो भेजी और बताया कि वो बड़ी पॉलिटिकल पार्टी से भी जुड़ा है, इसलिए गार्ड भी साथ में चलते हैं। इसके बाद भी रुदल ने 24 घंटे में मर्डर का दावा किया। रिपोर्टर - फोटो भेजे हैं, आपको मिली?
रुदल - हां, मिल गई है। रिपोर्टर - काम हो जाएगा ना?
रुदल - 100 प्रतिशत हो जाएगा। रिपोर्टर - फोटो क्यों लेते हैं?
रुदल - बिना पहचाने काम कैसे होगा? जिसका काम करना है, उसे पहचानना जरूरी है ना? रिपोर्टर - अच्छा, ठीक है।
रुदल - पटना में मिल सकती हैं आप। रिपोर्टर - मुझे वहां बहुत लोग पहचानते हैं।
रुदल - हम लोग पटना पहुंचेंगे तो पुल पर ही मुलाकात हो जाएगी, आप गाड़ी से आ जाइएगा। रिपोर्टर - आप कैसे करेंगे, बताइए? पहले का कुछ वीडियो है क्या? दीजिए।
रुदल - काम करने के बाद हम लोग मोबाइल बदल देते हैं। रिपोर्टर - कुछ भी नहीं है क्या?
रुदल - नहीं, अभी कुछ भी नहीं है। रिपोर्टर - मेरे पति और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों को रास्ते से हटाना है। दोनों के लिए कितना देना होगा।
रुदल - यह मैं नहीं बताऊंगा, मेरा मेन आदमी बताएगा। आपके पति को मार देंगे, माहौल शांत होते ही लड़की का मर्डर करेंगे रिपोर्टर ने सुपारी किलर रुदल से दो लोगों के मर्डर की बात कही। पहला पति और दूसरा जिस महिला के चक्कर में पति है। इस पर रुदल ने बताया दोनों को साथ मारने से बवाल ज्यादा होगा। कहा, पहले पति को मारेंगे फिर मामला शांत होते ही लड़की का मर्डर कर देंगे। रिपोर्टर - लड़के के बाद लड़की को भी हटाना है।
रुदल - लड़की को क्यों हटाना है? रिपोर्टर - उससे बदला लेना है।
रुदल - दोनों का काम एकसाथ नहीं हो सकता है, गैप चाहिए। माहौल मिलाकर काम करना होगा। रिपोर्टर - अगर आप लोग कहीं चले गए तो कैसे काम होगा?
रुदल - जिस टाइम कहिएगा, हम तैयार रहेंगे। अगर जेल चला गया तो वहां से भी काम हो जाएगा। रिपोर्टर - वहां से काम कैसे होगा? शूटर ने जेल से मर्डर कराने का दावा किया शूटर रुदल ने कहा, अगर किसी कारण से हम जेल भी चले गए तो आपका कम हो जाएगा। जेल जाने के बाद भी मर्डर हो जाता है। उसने कहा, सब जगह अपने आदमी हैं। सभी जेलों में उसका नेटवर्क है। जेल में भी शूटर्स के पास मोबाइल रहता है। बाहर आदमी हैं, सब वही काम कर देंगे। पहले आप पटना में मिलिए। बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो, नई बाइक होगी। आपके अकाउंट में पैसे हों तो डीजल के लिए डाल दीजिए, बाकी काम होने के बाद दे दीजिएगा। मैं स्कैनर भेज दे रहा हूं। शूटर ने सुपारी के पैसे के लिए स्कैनर भेजे शूटर ने मर्डर की डील फाइनल होने के बाद एडवांस में पैसे मांगे। इसके लिए उसने स्कैनर दिए। रिपोर्टर ने स्कैनर स्कैन नहीं होने की बात कही तो शूटर ने एक-एक कर 3 स्कैनर भेज दिए। इसके बाद रिपोर्टर ने मोबाइल नंबर से ट्रांसफर की बात कही तो शूटर ने मोबाइल नंबर भी भेज दिया। रिपोर्टर - मैं चाहती हूं कि उस लड़की का भी काम खत्म हो जाए।
रुदल - पहले आपके पति को हटाना होगा। रिपोर्टर - दोनों ने परेशान किया है, तो दोनों को हटाना जरूरी है ना। दोनों पार्क में भी जाते हैं, वहीं मार दीजिए।
रुदल - अरे वहां नहीं, पार्क में बहुत भीड़ रहती है। पहले एक का काम तमाम होने दीजिए, फिर दूसरे को माहौल देखकर खत्म किया जाएगा। शूटर बोला- पूरा मर्डर मोबाइल पर लाइव दिखाऊंगा शूटर से जब रिपोर्टर ने सवाल किया कि उसे कैसे पता चलेगा कि उसके पति का काम हो गया है। शूटर बोला - आपके वॉट्सऐप पर मारते हुए वीडियो भेज दिया जाएगा। अगर कहेंगी तो हत्या का लाइव भी दिखा देंगे। वीडियो कॉल पर सब देख सकती हैं। हत्या के समय हम लोगों के चेहरे पर मास्क रहेगा। आपके पति के सीने में ताबड़तोड़ गोलियां मारेंगे। आप पूरा लाइव वीडियो मोबाइल में देखते रहिएगा। रिपोर्टर- बहुत परेशान किया है, तड़पा-तड़पाकर मारना है।
रुदल - आपको वीडियो में सब दिखेगा, तड़प-तड़पकर मरते हुए, आपको वीडियो डाला है जो गोली चलाएगा, कट्टे से गांजा पी रहा है देखिए। अभी आप 20 हजार डाल दिजिए, ताकी हम लोग पटना आ जाएं। रुदल - पूरी प्रोफाइल क्या है आपके पति की, बता दीजिए।
रिपोर्टर - उनका पॉलिटिकल अप्रोच है, गार्ड वगैरह भी साथ में रहते हैं। रुदल - गार्ड क्यों रहते हैं साथ में?
रिपोर्टर - कभी-कभी साथ में रहते हैं, पॉलिटिक्स से जुड़े हुए हैं। रुदल - गार्ड सामान्य रहता है या हथियार लेकर?
रिपोर्टर - हथियार लेकर रहता है, दिक्कत होगी क्या? रुदल - कोई दिक्कत नहीं, जरूरत पड़ेगी तो गार्ड को भी लुढ़का देंगे।
रिपोर्टर - पॉलिटिक्स से जुड़े हैं। रुदल - किस पार्टी से?
रिपोर्टर - नीतीश कुमार के दल से। रुदल - अब नीतीश कुमार CM कहां रहे?
रिपोर्टर - लेकिन पार्टी तो है ना। रुदल - अकेले नहीं निकलते हैं क्या?
रिपोर्टर - निकलते हैं, कभी-कभी। रुदल - लोकेशन आपको देना है, काम हम लोगों को करना है, ठीक है?
रिपोर्टर - ठीक है। शूटर बोला- बेतिया के वकील को गोपालगंज में मार डाला बातचीत के दौरान रुदल ने कहा, हम लोगों ने कई बड़े लोगों का मर्डर किया है। हम लोग काम इतनी सफाई से करते हैं कि पुलिस को भनक तक नहीं लगती है। वारदात को अंजाम देने के बाद सब नेपाल भाग जाते हैं, इसलिए कई मामलों में जेल भी नहीं जाते हैं। रिपोर्टर - किसी बड़े आदमी का काम किया हैं?
रुदल - एक वकील को हम लोगों ने मारा है। गोपालगंज से आ रहा था, वहीं नैतन की बड़ी वाली नहर पर हम, हमारे मामू और साथियों ने मिलकर मार दिया। रिपोर्टर - फिर आप लोग जेल चले गए?
रुदल - हां, 2016 में हत्या हुई थी, 2022 में जेल से बाहर निकले। मर्डर की पूरी डील करने के बाद रुदल ने हथियार सप्लायर मुन्ना का पता बताया। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में मुन्ना अवैध हथियारों की सप्लाई का बड़ा नेटवर्क चलाता है। रुदल ने ही मुन्ना से मुलाकात के लिए मोतिहारी में एक गांव का लोकेशन दिया था। रुदल ने बताया था कि जो भी हथियार मुन्ना से आप पसंद कीजिएगा मर्डर उसी से होगा। अलग-अलग हथियार से मर्डर का रेट अलग-अलग रहेगा। रुदल के बताए समय पर हम मोतिहारी में उस लोकेशन पर पहुंचे जहां मुन्ना से बातचीत हुई। मुन्ना हमें गांव के बाहर खेतों में बने एक फूस के घर के अंदर ले गया, जहां उसने रिपोर्टर के हाथ में कट्टा थमा दिया। हालांकि, जब रिपोर्टर ने कट्टा लेने से मना कर दिया, तो मुन्ना ने रात में सिक्सर (रिवॉल्वर) दिखाने की बात कही। उसने कहा, आप रात होने का इंतजार कीजिए, मैं सिक्सर लेकर आऊंगा। रिपोर्टर - कट्टे का कितना देना होगा?
मुन्ना - इसका रेट 3,500 रुपए है, आप रुदल से पूछ लीजिएगा। रिपोर्टर - कुछ कम कर लीजिए, कट्टे का इतना रेट कहां है?
मुन्ना - नहीं, फिक्स रेट है। रिपोर्टर - काम हो जाएगा इससे?
मुन्ना - बहुत काम हुआ है मेरे दिए ऐसे हथियार से। रिपोर्टर - सिक्स राउंड वाला नहीं है क्या?
मुन्ना - है, लेकिन जितना विश्वास इस पर है, उतना उस पर नहीं। इससे 100 प्रतिशत काम हो जाएगा। रिपोर्टर - हमें वही दे दीजिए, सिक्स राउंड वाला ही।
मुन्ना - ठीक है, रात को मिलिए, अभी दिन में नहीं दिखा सकते हैं। तस्कर ने रिपोर्टर के हाथ में थमा दी पिस्टल दिन में कट्टा दिखाने के बाद मुन्ना ने कहा, अगर पिस्टल या कोई दूसरा हथियार चाहिए तो रात ठीक 8 बजे इसी जगह आकर गाड़ी की लाइट बंद करके खड़े रहिएगा। हम रात में लाएंगे और यहां दिखाकर आपको डिलीवर कर देंगे। मुन्ना बाइक से रात के अंधेरे में हथियार लेकर पहुंचा, गाड़ी का गेट खोलकर अंदर आ गया। मुन्ना - देखिए, ये है, बहुत अच्छा आइटम है।
रिपोर्टर - अच्छा तो लग रहा, कितने राउंड की है? मुन्ना - 6 राउंड की है, ये सिक्सर है।
रिपोर्टर - ये बहुत भारी लग रही है, थोड़ी छोटी नहीं मिलेगी? रिपोर्टर - जैसे पर्स में आ जाए।
मुन्ना - उसमें समय लगेगा अभी नहीं है, लेकिन काम इसी से अच्छे से होगा। रिपोर्टर - कितना समय लगेगा?
मुन्ना - करीब 15 दिन लग जाएंगे छोटा पीस चाहिए तो। रिपोर्टर - इसकी खासियत क्या है, बताइए जरा।
मुन्ना - इसमें एकसाथ 6 राउंड फायर कर सकते हैं। रिपोर्टर - लेने के बाद कोई दिक्कत?
मुन्ना - बाद की कोई जिम्मेदारी नहीं, यहां से जाने के बाद आप कहां, हम कहां। रिपोर्टर - इसका क्या रेट है?
मुन्ना - इसका रेट 55 हजार रुपए है। रिपोर्टर - और इससे छोटा वाला?
मुन्ना - वो 75 हजार रुपए का पड़ेगा। रिपोर्टर - इसकी खासियत क्या है?
मुन्ना - इसमें एकसाथ 6 राउंड चला सकते हैं, एकदम गर्म नहीं होगा। बिहार में सुपारी लेकर मर्डर का ट्रेंड बिहार में सुपारी लेकर मर्डर का ट्रेंड है। हाल में हुई हत्याओं के आंकड़े बताते हैं कि यहां 80 प्रतिशत मर्डर कॉन्ट्रैक्ट पर होते हैं। बिहार की कमान संभालते ही सम्राट चौधरी की कॉन्ट्रैक्ट किलर्स पर एक्शन की तैयारी है। CID और STF ने मिलकर बिहार के 350 सुपारी किलर की लिस्ट तैयार की है। जिसमें कॉन्ट्रैक्ट लेकर मर्डर करने वाले बड़े अपराधियों के नाम शामिल हैं। CID के DIG संजय कुमार का दावा है कि प्रोफेशनल किलिंग की घटना में कमी लाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। SP बोले- भास्कर के स्टिंग के बाद टीम बनाई गई है शूटर ने रिपोर्टर को बताई ATM लूट की प्लानिंग। 5 दिन बाद 36 लाख उड़ा दिए। देखिए ऑपरेशन कॉन्ट्रैक्ट किलर पार्ट-2… -------------------- ऑपरेशन रेड लाइट के तीनों पार्ट भी पढ़िए… पार्ट-1: 5 दिन रेड लाइट एरिया में महिला रिपोर्टर: एजेंट्स ने 3 बार बेचा; कैसे लड़कियों का किया जाता है ब्रेनवॉश, साठगांठ एक्सपोज 'लड़की तो एकदम हॉट है। देखने वाला पागल हो जाएगा। फेस देखकर लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हो जाएंगे। हरियाणा वाली है, कस्टमर को खुश कर देगी। बिहार में ऐसी आइटम नहीं मिलेगी। मुझे तो अब तक ऐसी नैन नख्श वाली लड़की नहीं मिली…। कहां से आई हो..। अब तक कहां थी। मार्केट में पहली बार तुम्हें देखा है। यह जगह तुम्हारे लिए सही नहीं है। मेरे साथ चलो, विधायक जी से मिलवा दूंगा। एक बार उन्होंने हाथ रख दिया तो जिंदगी बदल जाएगी। रानी बनाकर रखेंगे। इलाके के लोग भी सलाम ठोकेंगे..।' पूरी खबर पढ़िए पार्ट-2: इंजेक्शन लगाकर लड़कियों को जवान बना रहे: बॉयफ्रेंड बनकर प्रेग्नेंट करते, 5 लाख में बच्चों का सौदा, डॉक्टर बोला- हॉस्पिटल-कस्टमर सब सेट “अनमैरिड लड़की है। बच्चे को लेकर कोई क्लेम नहीं करेगी। आप लड़की को हॉस्पिटल लाइएगा। यहां अल्ट्रासाउंड करके बच्चे का जेंडर का पता कर लेंगे। लड़का निकला तो मुंह मांगे पैसे मिल जाएंगे, लड़की हुई तो भी अच्छे पैसे बच जाएंगे। पुलिस का कोई टेंशन नहीं है, हमने पहले बहुत बच्चों को एडजेस्ट कराया है।” अनमैरिड लड़कियों के बच्चों को बेचने का ऑफर सीवान के मशहूर नवीन मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए पार्ट-3: ‘रेड लाइट एरिया की दीदी कहती-कस्टमर खुश करो, आगे बढ़ो’: ट्रैप में डॉक्टर की बेटी, बोली- बॉयफ्रेंड बेच गया; रिपोर्टर ने सुना लड़कियों का दर्द ‘तुम सुंदर हो। वायरल हो जाओगी। बोल्ड कपड़े पहनकर खुद को एक्सपोज करो। जो दिखता है, वही बिकता है। बाहरी दुनिया से यहां सब सेफ है। मालिक जो बोलेगा कर देना। वह खुश रहेगा तो गाड़ी, बंगला सब मिल जाएगा। बिहार है, यहां डांसर्स हिट हो जाती हैं। कई वायरल होकर फिल्मी दुनिया में चली गई हैं। तुम भी हिट हो जाओगी, फिल्मों में दिखोगी..।’ रेड लाइट एरिया के पैटर्न पर चल रहे ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों का ब्रेनवॉश इसी तरह से किया जाता है। इस काम के लिए वहां पेशेवर महिलाएं रखी जाती हैं। पूरी खबर पढ़िए