Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से मारपीट, निर्वस्त्र करने के आरोप में एक गिरफ्तार:छह के खिलाफ केस दर्ज, डॉक्टर समेत पांच आरोपी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और निर्वस्त्र करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मुरादाबाद के एक डॉक्टर सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से पांच अभी भी फरार हैं। उक्त घटना संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के गांव रतुपुरा की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 6 मार्च को दोपहर 12:15 बजे कुछ लोग उनके घर में घुस आए। महिला के अनुसार, गांव के शाने, मुन्नन, फईम, श्वाले और मुरादाबाद के महलकपुर गांव निवासी इसरार व डॉ. साजिद ने लाठी-डंडों और सरिया से उन पर हमला किया। पुरानी जमीन की रंजिश के चलते गली बंद करने का विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से सिर पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उन्हें निर्वस्त्र कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को उपनिरीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी शाने अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में भाजपा नेता के आवास पर होली मिलन:कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के लगाए अबीर-गुलाल, दी शुभकामनाएं
    Next Article
    बिजली लाईनमैन दिवस पर दिलाई गई शपथ:कानपुर केस्को अधकारियों ने कर्मचारियों को दिया उपकरणों को प्रयोग करने का प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment