Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला सिपाही की बेटी से रिटायर्ड फौजी ने की छेड़छाड़:आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी, जान से मारने की धमकी दी, एफआईआर दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला आरक्षी की छह साल की बेटी के साथ अश्लील छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ यह हरकत की। बच्ची आरोपी के घर उसकी बेटी से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। पीड़िता यूकेजी में पढ़ती है और पास में रहने वाले एक सेवानिवृत्त सेनाकर्मी के घर उनकी बेटी से ट्यूशन लेने जाती थी। घटना वाले दिन, बच्ची की मां ड्यूटी पर थीं और बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई। वहां ट्यूशन टीचर मौजूद नहीं थी, लेकिन टीचर के पिता सत्यवीर सिंह घर पर थे। आरोप है कि सत्यवीर सिंह बच्ची को घर के अंदर ले गए और उसके अश्लील छेड़छाड़ की। जब बच्ची वहां से भागने लगी, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घर लौटने पर बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां, जो पुलिस विभाग में महिला आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं, तुरंत अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचीं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सत्यवीर सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन का 38वां वार्षिक अधिवेशन:बदलते अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में भारत की रणनीति, अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
    Next Article
    पुलिसकर्मी के साले ने महिला को पीटा:कानपुर में दो जगह मारपीट, सेनाकर्मी भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment