Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिसकर्मी के साले ने महिला को पीटा:कानपुर में दो जगह मारपीट, सेनाकर्मी भी शामिल

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। चकेरी थाना क्षेत्र के गणेशपुर में एक स्वीट हाउस में मिठाई लेने पहुंचे सेनाकर्मी और दुकान संचालक के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। वहीं, रेलबाजार थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के साले ने नशे की हालत में एक महिला को पीटा। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला सनिगवां के गणेशपुर स्थित मुस्कान मिष्ठान एवं दूध भंडार का है। दुकान संचालक सत्येंद्र कुशवाहा के अनुसार, बीते शुक्रवार रात वह अपने भाई राहुल और जितेंद्र के साथ दुकान में बैठे थे। तभी कृष्णा नगर निवासी सेनाकर्मी सौरभ यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिठाई लेने आए। सत्येंद्र कुशवाहा ने बताया कि सौरभ यादव अपने हाथ से रसमलाई निकालकर बच्चे को देने लगे। उनके भाई राहुल ने जब ऐसा करने से मना किया, तो सौरभ ने उनके मुंह पर रुपये फेंके और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सौरभ ने मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ भी की। दूसरी ओर, सेनाकर्मी सौरभ यादव का आरोप है कि जब उन्होंने बच्चे को रसमलाई उठाकर दी, तो दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकानदार और उसके दो साथियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी। दूसरा मामला रेलबाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर इलाके का है। पीड़ित महिला गुड्डन ने बताया कि बुधवार रात वह अपनी बहू और पोती के साथ घर के बाहर बैठी थीं। तभी मोहल्ले का रहने वाला विवेक नशे की हालत में वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। जब गुड्डन ने विवेक का विरोध किया, तो वह उग्र हो गया और उनके बाल पकड़कर पीटने लगा। उनकी बहू ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो विवेक के परिवारजनों ने भी मिलकर मारपीट की। आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि उसका जीजा पुलिस में है और वे उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। रेलबाजार थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि इस मामले की भी जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला सिपाही की बेटी से रिटायर्ड फौजी ने की छेड़छाड़:आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी, जान से मारने की धमकी दी, एफआईआर दर्ज
    Next Article
    CSJMU की शिवांगी पाल ने जीता कांस्य:पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में दिखाया दम, 48 किलो भार वर्ग में हासिल की सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment