Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला स्वास्थ्यकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया:प्रयागराज में पति पर आरोप, गलत काम के लिए बनाता है दबाव, FIR

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस में महिला स्वास्थ्यकर्मी ने पति और ससुराल पक्ष के कई सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, यौन शोषण के लिए मजबूर करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शादी के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से 35 लाख नकद और 30 लाख के जेवर के साथ कार और अन्य दहेज सामग्री दी गई। इसके बावजूद शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। अश्लील दबाव और यौन शोषण के आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति उस पर अपने ससुर और जेठ के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। एक मौके पर ससुर और जेठ द्वारा जबरन दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल तहरीर के अनुसार, फरवरी 2026 में पति ने कपड़े बदलते समय उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर गलत कामों के लिए दबाव बनाने लगा। घर से सामान ले जाने और मारपीट का आरोप 2 अप्रैल को दिनदहाड़े कुछ लोगों के साथ ससुराल पक्ष के लोग घर पहुंचे और कथित रूप से पूरा घरेलू सामान गाड़ियों में लादकर ले गए। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई, उसका मोबाइल छीन लिया गया और बच्चे को भी उससे अलग कर दिया गया। पीड़िता का दावा है कि मौके पर मौजूद कई लोगों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। इस दौरान पीड़िता को घेरकर रखा गया और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। घटना के दौरान डायल 112 पर सूचना देने के बावजूद मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। कमरों और मुख्य गेट पर ताला लगाकर उसे घर से बेदखल कर दिया गया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में नाला निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर:अधिकारियों और स्थानीय लोगों से बात कर समस्या का समाधान करा शुरू कराया कार्य
    Next Article
    फार्मर रजिस्ट्री जरूरी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी किसान निधि:हरदोई में PM किसान लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment