Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नाला निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर:अधिकारियों और स्थानीय लोगों से बात कर समस्या का समाधान करा शुरू कराया कार्य

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित वार्ड-09 की टीकाराम कॉलोनी में शनिवार को महापौर ने व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दरअसल टीकाराम कॉलोनी में चल रहे नाला निर्माण कार्य को दो दिन पहले किसी कारण के चलते रोक दिया गया था। इसकी जानकारी होने पर महापौर ने मौके पर पहुंच स्थिति को देखने के बाद विवाद खत्म करा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नाला निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। महापौर ने कहा कि जल निकासी की समस्या शहर के कई इलाकों में प्रमुख मुद्दा है, इसलिए इस तरह के कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। निवासियों ने महापौर को क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें जलभराव, टूटी सड़कों, सफाई व्यवस्था और नालियों की स्थिति प्रमुख रूप से शामिल रही। महापौर ने मौके पर ही अधिकारियों से जवाब-तलब किया और कई समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही कुछ समस्याओं के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने को भी कहा गयामहापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कूड़ा उठान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र का पैदल भ्रमण भी किया, जिससे उन्हें जमीनी हकीकत को समझने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम लगातार वार्डों का दौरा कर रही है ताकि समस्याओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में मंत्री दयाशंकर सिंह ने मिड-डे मील चखा:स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ कर बच्चों को बांटे पुस्तक
    Next Article
    महिला स्वास्थ्यकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया:प्रयागराज में पति पर आरोप, गलत काम के लिए बनाता है दबाव, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment