Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला स्वास्थ्यकर्मी ने युवक पर छेड़छाड़, धमकी का आरोप लगाया:खुद को सपा नेता बताने वाले आरोपी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

    1 hour ago

    2

    0

    रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने खुद को समाजवादी पार्टी (सपा) नेता बताने वाले एक युवक पर छेड़छाड़, धमकी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि बहुअरा निवासी सुरेश सिंह कुशवाहा नामक युवक पिछले कई महीनों से उसका पीछा कर रहा था। महिला के अनुसार, आरोपी मौका मिलते ही अश्लील और अभद्र टिप्पणियां करता था। कई बार उसने रास्ते में रोककर महिला का हाथ पकड़ा और जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। हालांकि, महिला हर बार किसी तरह बच निकलने में सफल रही। जब पीड़िता ने इन हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी और अधिक आक्रामक हो गया और उसे लगातार फोन कॉल तथा आपत्तिजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 7 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान आरोपी अस्पताल परिसर में भी पहुंच गया। वहां उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि यदि वह अपने पति के साथ ड्यूटी पर आएगी, तो वह उसके पति की हत्या करवा देगा और उसकी नौकरी भी खत्म करवा देगा। इस घटना के बाद से पीड़िता काफी दहशत में है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। अब वह मजबूरी में अपने पति के साथ ही ड्यूटी पर आने-जाने लगी है। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने पुष्टि की कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने भी कोतवाली में तहरीर देकर स्पष्ट किया कि "आरोपी सुरेश सिंह कुशवाहा का समाजवादी पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वह पार्टी के किसी पद पर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति सपा का लेटर पैड छपवाकर आम लोगों तथा सरकारी व संविदा कर्मियों के खिलाफ फर्जी शिकायतें कर उन्हें परेशान करता रहा है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, यूपी में बढ़ी गर्मी:40 की रफ्तार से चलेगी हवा, जालौन रहा सबसे गर्म
    Next Article
    उन्नाव के 34 दरोगाओं का ट्रांसफर:कई चौकी इंचार्ज भी शामिल, सबसे ज्यादा लखीमपुर खीरी भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment