Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में कृषि तालाबों पर अधिक खर्च:डीएम ने प्रधानों, सचिवों से 5.88 लाख की रिकवरी के दिए आदेश

    2 hours ago

    2

    0

    अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र में व्यक्तिगत कृषि तालाबों के निर्माण में निर्धारित राशि से अधिक खर्च करने का मामला सामने आया है। इस अनियमितता की जांच के बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने दोषी प्रधानों, सचिवों और तकनीशियनों से 5.88 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं। मनरेगा योजना के तहत हसनपुर ब्लॉक में चार किसानों के खेतों में कृषि तालाब बनवाए गए थे। प्रत्येक कृषि तालाब के लिए दो-दो लाख रुपये की धनराशि अनुमन्य थी, यानी कुल आठ लाख रुपये खर्च होने थे। हालांकि, इन तालाबों के निर्माण पर कुल 13,88,117 रुपये खर्च किए गए, जिससे 5,88,117 रुपये का अतिरिक्त व्यय हुआ। जांच में सामने आया कि गलसुआ गांव निवासी अबरार के खेत में तालाब पर 3,87,490 रुपये, फुरकान के खेत में 3,65,553 रुपये, इस्तेकार के खेत में 2,61,648 रुपये और ढक्का गांव में हरीश के खेत में तालाब निर्माण पर 3,73,426 रुपये खर्च किए गए थे। इस गड़बड़झाले की जांच में तत्कालीन बीडीओ नीरज गर्ग, गलसुआ के ग्राम प्रधान नौशाद अली, पंचायत सचिव रामनिवास, रोजगार सेवक कोमल सिंह, ढक्का गांव के प्रधान शहरोज इकबाल, पंचायत सचिव स्वपनिल, रोजगार सेवक नसीम अहमद, तकनीकी सहायक हरविंदर सिंह और एपीओ सौरभ कुमार दोषी पाए गए हैं। जिलाधिकारी के आदेशानुसार, गलसुआ पंचायत के सचिव, प्रधान और तकनीकी सहायक से 4,14,691 रुपये तथा ढक्का पंचायत के सचिव, प्रधान और तकनीकी सहायक से 1,73,426 रुपये की वसूली की जाएगी। इसके अतिरिक्त, तत्कालीन बीडीओ, एपीओ और रोजगार सेवकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि तालाबों पर अनुमन्य से अधिक धनराशि खर्च करने के मामले में दोनों पंचायतों के प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से वसूली के आदेश दिए गए हैं। तत्कालीन बीडीओ और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में मौसम साफ, धूप से बढ़ी गर्मी:रात में चल रही ठंड हवाएं, बेमौसम बारिश से राहत, किसानों ने ली राहत की सांस
    Next Article
    IIT रुड़की करेगा पेपर मिलों की चिमनियों की निगरानी:मुजफ्फरनगर में RDF जलाने वाली 28 मिलें रडार पर, 8 के साथ MOU साइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment