Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला दिवस पर 5 हजार पदों पर भर्ती होगी:युवतियों को मिलेगा नौकरी का मौका, इंटरव्यू के बाद होगा सेलेक्शन

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभागार में 8 मार्च को पिंक रोजगार महाकुंभ लगने जा रहा है। यहां कक्षा 12 से परास्नातक तक की योग्यता रखने वाली करीब 5000 युवतियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि इस वृहद रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और शिक्षित युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधे रोजगार उपलब्ध कराना है। रोजगार महाकुंभ में ऑटोमोबाइल जैसे महिंद्रा, बजाज बैंकिंग और फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, ई-कॉमर्स जैसे फ्लिपकार्ट के अलावा आईटी और रिटेल सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। यहां 12वीं पास स्नातक,परोस्नातक, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व डिप्लोमा धारक युवतियां रोजगार महाकुंभ में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ ले सकती हैं। ऑन द स्पॉट होगा सेलेक्शन उन्होंने बताया कि यह मेला विशेष रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए समर्पित है, जहां ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू और चयन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इच्छुक युवतियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी के साथ समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर बच्ची की मौत:हाथरस में ट्रैक्टर से खेत जा रही थी, थैला फंसने से गिरी, 10 मिनट तड़पी
    Next Article
    नशे में दरोगा बोला- स्टाफ हूं जाने दो, VIDEO:शाहजहांपुर में बाइक को टक्कर मारने पर भीड़ ने घेरा, टांगकर ले गए सिपाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment