Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर बच्ची की मौत:हाथरस में ट्रैक्टर से खेत जा रही थी, थैला फंसने से गिरी, 10 मिनट तड़पी

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस में 8 साल की बच्ची की ट्रैक्टर के टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर मौत हो गई। बच्ची चाचा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रही थी। रास्ते में थैला टायर में फंसने से बच्ची का बैलेंस बिगड़ गया। वह गिरकर टायर और मर्डगार्ड के बीच में फंस गई। ड्राइवर ने तुरंत ट्रैक्टर रोका। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला हसायन कोतवाली क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखें… कक्षा-3 की छात्रा थी नगला अडू गांव में सुरेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह खेती-किसानी करते हैं। उनकी 8 साल की बेटी दीक्षा कक्षा-3 की छात्रा थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे दीक्षा गांव के 3 बच्चों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेत जा रही थी। ट्रैक्टर उसके चाचा चला रहे थे। वह ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बनी सीट पर वह बैठी थी। उसके हाथ में बेर से भरा थैला था। अचानक थैला टायर में फंस गया। फिर बच्ची भी थैले के साथ गिरी और ट्रैक्टर के मडगार्ड और पिछले टायर के बीच फंस गई। चाचा ने तुरंत ट्रैक्टर रोका। करीब 10 मिनट तक बच्ची टायर और मडगार्ड के बीच में फंसकर तड़पती रही। गांववालों ने जब उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली निरीक्षक हसायन गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बच्ची ट्रैक्टर पर बैठी थी। बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी, तो कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… 17 साल के भतीजे ने चाची की हत्या की, बेडरूम में घुसकर कनपटी पर गोली मारी; मेरठ में मर्डर के बाद थाने पहुंचा मेरठ में गुरुवार सुबह 17 साल के भतीजे ने 32 साल की चाची की हत्या कर दी। भतीजा अचानक बेडरूम में घुसा। कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मार दी। फिर मौके से भाग गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसने मवाना थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भीषण हादसा, ससुर-दामाद की मौत:बेटी गंभीर घायल; बुलेट से आमने-सामने की टक्कर में SUV चकनाचूर
    Next Article
    महिला दिवस पर 5 हजार पदों पर भर्ती होगी:युवतियों को मिलेगा नौकरी का मौका, इंटरव्यू के बाद होगा सेलेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment