Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाओं ने स्मार्ट मीटर पर अधिशासी अभियंता का घेराव किया:बढ़ते बिजली बिल और भुगतान समस्याओं पर जताया आक्रोश

    12 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया। भागीपुर गांव की सैकड़ों महिलाएं एकजुट होकर विद्युत वितरण खंड, डिवीजन रानीगंज पहुंचीं और अधिशासी अभियंता का घेराव करते हुए अपनी समस्याएं रखीं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल और भुगतान की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। उनका कहना था कि प्रतिदिन मीटर का भुगतान बढ़ता जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। महिलाओं ने यह भी शिकायत की कि एडवांस में पैसा जमा करने के बावजूद समय पर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उपकेंद्र पर अचानक बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। महिलाएं विभाग के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं और समाधान की मांग करती रहीं। बाद में वे अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद यादव के कार्यालय पहुंचीं और उनका घेराव कर जवाब मांगा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी। हालांकि, अधिशासी अभियंता महिलाओं के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर महिलाओं को शांत कराया और उन्हें वापस घर भेजा। अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों और शासन को दे दी गई है तथा जल्द ही स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में 281 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड:अनुशासन-राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया, समग्र रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
    Next Article
    अयोध्या-बनारस-हडसपर के बीच अमृतभारत एक्सप्रेस शुरू:कानपुर के गोविंदपुरी में भी स्टॉपेज, गर्मियों में यात्रियों को मिलेगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment