Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज को मिलीं 6 नई पीआरबी गाड़ियां:कानून-व्यवस्था होगी और अधिक सशक्त

    1 hour ago

    2

    0

    महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने 6 नई पीआरबी (112) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूजा-अर्चना के उपरांत इन वाहनों को विभिन्न थानों को आवंटित किया गया। इन गाड़ियों को थाना चौक, कोठीभार, निचलौल, पनियरा और बृजमनगंज सहित कुल 6 थानों को सौंपा गया है। इन नए वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया में तेजी आएगी, जिससे आमजन को समय पर सहायता मिल सकेगी। इससे अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनसुरक्षा को मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी जनपद को 21 पीआरबी गाड़ियां मिली थीं। इन 6 नई गाड़ियों के जुड़ने के बाद अब जनपद में पीआरबी वाहनों की कुल संख्या 27 हो गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संसाधनों का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित सहायता प्रदान करना और कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखना है। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, 112 कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, रात्रि चेकिंग अभियान को सक्रिय रखने और महिला सुरक्षा के लिए 'मिशन शक्ति' को और प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में किसान ने किया सुसाइड, नाले में मिली लाश:कर्ज और आर्थिक तंगी से था परेशान, सालभर से ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं जुड़ रहा था
    Next Article
    सुलतानपुर में आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत का मामला:डीएम के निर्देश पर आश्रितों को 4-4 लाख की सहायता वितरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment