Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत का मामला:डीएम के निर्देश पर आश्रितों को 4-4 लाख की सहायता वितरित

    1 hour ago

    2

    0

    सुलतानपुर में बुधवार को आए आंधी-तूफान के कारण सात लोगों की जान चली गई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर सभी मृतकों के आश्रितों को राज्य आपदा मोचक निधि से 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। मृतकों में कुड़वार थानाक्षेत्र के पूरे शिववंश दुबे निवासी 20 वर्षीय महेंद्र तिवारी भी शामिल हैं। बिजली का खंभा गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र अपनी बहन की शादी के लिए दस दिन पहले ही घर लौटे थे। उनकी बहन की बारात 7 मई को आनी थी। बल्दीराय थानाक्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई। कस्बा माफियात में सुरेश कुमार सोनकर की आठ वर्षीय बेटी महिमा की जान छप्पर के मकान पर ईंट गिरने से गई। वह कक्षा 3 की छात्रा थी। इसी थाना क्षेत्र के सिंघनी गांव में 58 वर्षीय रामबरन पुत्र शिवदास के घर पर तेज आंधी के कारण पेड़ गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी श्यामलली गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे निधई तिवारी मजरे डोभियारा में 35 वर्षीय रीता पत्नी बम बहादुर की मौत कच्ची दीवार और छप्पर गिरने से हुई। रीता अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई हैं। टीमें लगातार राहत कार्य में लगी अखंडनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव में आठ वर्षीय सुरेमन पुत्र विजय बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में विकास (16) और किशन (11) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया। बंधुआकला के अलीगंज दाऊदपुर में घर के पास जामुन का पेड़ गिरने से 40 वर्षीय सुषमा गुप्ता पत्नी अरविंद गुप्ता की मौत हो गई। कूरेभार थाना क्षेत्र के पटना मनीपुर में कच्ची दीवार में दबकर 70 वर्षीय केवला देवी की मौत हुई थी। डीएम ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। राजस्व एवं चिकित्सा विभाग की टीमें लगातार राहत कार्य में लगी हैं। प्रशासन ने अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान दें और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज को मिलीं 6 नई पीआरबी गाड़ियां:कानून-व्यवस्था होगी और अधिक सशक्त
    Next Article
    रामपुर में आवारा कुत्तों ने बकरियां-मुर्गियां नोच डालीं:फार्म की जाली फाड़कर घुसे, दर्जनों मुर्गियां, तीन बकरियां मारीं; मालिक ने मांगा मुआवजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment