Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में 327 किलो अवैध गांजा जब्त:एसएसबी-आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार

    23 hours ago

    2

    0

    महराजगंज में आबकारी विभाग और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद किया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया। यह कार्रवाई ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर बॉर्डर रोड के पास थाना बरगदवा क्षेत्र में संयुक्त गश्ती के दौरान हुई। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल के काठमांडू से एक ट्रक भारी मात्रा में गांजा लेकर भारत में प्रवेश कर रहा है। सूचना के आधार पर, तत्काल संयुक्त नाका लगाया गया और संदिग्ध ट्रक (HR38W 1261) को रोका गया। तलाशी के दौरान, ट्रक के केबिन से 21 पैकेटों में कुल 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक मशीन से इसका वजन किया गया। टीम ने ट्रक चालक रंजीत गिरी (37) को गिरफ्तार किया है, जो पश्चिम चंपारण, बिहार का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रक्सौल से दवा लेकर काठमांडू गया था और वहीं से गांजा लोड कर सोनौली बॉर्डर के रास्ते हाजीपुर ले जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को एनडीपीएस एक्ट की धारा 60(3) के तहत जब्त कर लिया है। इस मामले में थाना बरगदवा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की जानकारी गोपनीय रूप से प्रशासन को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड:डीआईजी ने की परेड की सलामी 9 महीने के कठोर प्रशिक्षण के बाद बनी महिला आरक्षी
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में 35 लाख की अवैध शराब बरामद:फर्जी बिल्टी से 237 पेटी शराब की तस्करी, पुलिस ने एक अंतरराज्यीय तस्कर अरेस्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment