Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण में मिली खामियां:डीएम ने हेल्थ एटीएम बंद होने पर जताई नाराजगी

    7 hours ago

    2

    0

    महराजगंज के कृत पीपरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में कई खामियां मिलीं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर लगा हेल्थ एटीएम बंद पाया गया, जिससे मरीजों को आधुनिक जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी, जिस पर डीएम ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। 'आरोग्य मेले' के तहत जिलाधिकारी ने ओपीडी और पैथोलॉजी का भी जायजा लिया। मेले में कुल 27 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, 14 मरीजों के खून व अन्य नमूने लेकर पैथोलॉजी में जांच की गई। जिलाधिकारी ने टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि टीकाकरण से संबंधित सभी जानकारी को ई-कवच और यू-विन पोर्टल पर समय पर दर्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. नवनाथ प्रसाद, अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिंदवारी सीट पर जनता की पसंद बने विधायक रामकेश निषाद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विशंभर निषाद, बसपा से जयराम सिंह; बाकी कैंडिडेट्स का भी जानें
    Next Article
    बारात जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत:फतेहपुर में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment