Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में बीएससी के छात्र ने की आत्महत्या:हेवती गांव में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच ,में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    कोठीभार थाना क्षेत्र के हेवती गांव में 20 वर्षीय उमेश सईथवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शुक्रवार दोपहर लगभग 1:58 बजे 112 नंबर पर घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद कोठीभार थाने को लगभग 3 बजे सूचित किया गया। दरोगा मनोज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। उमेश सईथवार कुशीनगर जिले के अहरौली थाना क्षेत्र के असना ग्रामसभा का रहने वाला था। वह लगभग 10 साल की उम्र से अपने मामा गुड्डू के साथ हेवती चौराहे पर रह रहा था। गुड्डू 'गुड़िया रानी ड्रामा पार्टी' के नाम से जाने जाते हैं और वही उमेश की परवरिश कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, घटना के समय मामा गुड्डू आगरा में एक मीटिंग में शामिल होने गए थे। जब किसी पड़ोसी ने उन्हें घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने उमेश को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उमेश निचलौल तारा चंद डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता छंगूर सिंह ने बताया कि गुड्डू अपने भांजे उमेश को बहुत मानते थे और उन्होंने उसके लिए घर तथा जमीन भी खरीदी थी। उमेश का स्वभाव साफ-सुथरा और मिलनसार बताया गया है। हालांकि, उमेश ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले की आगे की जांच की जाएगी और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में शिक्षकों का धरना, लंबित भुगतान और पेंशन मुद्दे:समाधान न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    बच्ची से दरिंदगी और रेप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद CP को तलब किया, पुलिस ने रेप की धारा नहीं जोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment