Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में बहन की हत्या, प्रेमी के साथ पकड़ा था:शव नदी किनारे जलाया; घायल प्रेमी की शिकायत पर तीनों भाई गिरफ्तार

    7 hours ago

    2

    0

    महाराजगंज में बहन को प्रेमी के साथ मिलने पर तीन भाइयों ने रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। प्रेमी को भी जमकर पीटा। फिर बहन को नदी किनारे ले जाकर जला दिया। घायल प्रेमी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के घरवाले रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान घर से 25 मीटर दूरी पर रहने वाले अपने प्रेमी को घर पर बुला लिया। रात में प्रेमी उसके कमरे में चला गया। इसी बीच परिजन घर लौट आए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। आक्रोशित भाई ने शॉकर रॉड से बहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान वह कह रहा था— “तुमने मेरी इज्जत को तार-तार कर दिया, अब समाज में क्या मुंह दिखाऊंगा।” यह कहते-कहते उसने बहन की हत्या कर दी। वहीं प्रेमी पर भी हमला किया, लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग गया। शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। मामला पनियरा थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला भवानीपुर टोला अमहिया गांव में लालबहादुर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे और दो बेटियां थी। जिनका बेटे कमलेश और अमलेश है। जिनमें अमलेश ट्रक चलाता है। जबकि कमलेश टेंट का काम करता है। बेटी का नाम संगीता (19) था। बेटी का गांव के ही रवि कुमार गुप्ता (21) पुत्र अनिल मद्धेशिया से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरों के बीच करीब 25 मीटर की दूरी है। गुरुवार को कमलेश अपनी मां को लेकर खलीलाबाद एक रिश्तेदार की शादी में गया था। पिता की तबीयत खराब रहती थी और वे बाहर सो रहे थे। ट्रक ड्राइवर अमलेश और उससे छोटा (15 साल) अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1 बजे कमलेश अपनी मां को लेकर वापस आया। बहन को आपत्तिजनक हाल देखने पर किया हमला कमलेश अपनी बहन का कमरा खुलवाया। कमरे में वह रवि के साथ आपत्तिजनक हाल मिली। यह देखकर भड़क गया। इस दौरान बहन ने उसके पैर पकड़ लिए। कमलेश ने बाहर से कमरा बंद कर दिया और परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया। दरवाजा खोलकर दोनों की जमकर पिटाई की गई। बहन को इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमी को मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। शुक्रवार को तीनों भाइयों ने घटना के सबूत मिटाने के के लिए अपनी बहन संगीता का शव टेंट में लपेट दिया। फिर अपने पिकअप वाहन (संख्या UP57AT6566) में लादकर उसे गोरखपुर जिले के थाना सहजनवा क्षेत्र अंतर्गत सिसई घाट ले गए। वहा चुपके से जला दिया। प्रेमी की तहरीर पर हिरासत में लिए इधर, गंभीर रूप से घायल रवि को उसके परिवार वाले गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। घटना के अगले दिन शुक्रवार को घायल रवि के परिजनों ने पनियरा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाल बहादुर प्रसाद और उसके तीनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने बताया- पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या करने और शव को जलाने की बात स्वीकार की है। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सदर अंकुर गौतम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दाह संस्कार स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ……. ये खबर भी पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि अधिकारी ने उर्वरक विक्रेताओं को दी चेतावनी:खतौनी के आधार पर खाद वितरण न करने पर लाइसेंस होगा निलंबित
    Next Article
    रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:लड़कियों को धमकाकर ऐंठे थे गहने और नकदी, मारने की देते थे धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment