Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा:नवरात्रि के दूसरे दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे जयकारे

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही नगर के दुर्गा मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। 'जय माता दी' और 'मां शेरावाली' के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्य की कामना की। पूजा-अर्चना में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंदिर के पुजारी अवधेश पांडेय ने बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी तप और त्याग की देवी हैं, जिनकी आराधना से भक्तों को आत्मबल, धैर्य और संयम की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों तक विधिपूर्वक देवी दुर्गा की उपासना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। नवरात्रि के आगमन के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल और गहरा हो गया है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और जगह-जगह भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ग्राहकों को लेकर दो दुकानदार भिड़े:लाठी-डंडों से मारपीट, दो लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    9 साल में मिटा पिछड़ेपन का दंश:रोड कनेक्टिविटी से मजबूत हुई गोरखपुर क्षेत्र की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment