Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी LPG की राहत:डीएम ने जमाखोरी पर सख्त रुख अपनाया

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनपद में एलपीजी घरेलू गैस की किल्लत से इनकार किया है। उन्होंने गैस संचालकों के साथ एक बैठक की, जिसमें गैस वितरण प्रणाली को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की। संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद में कुकिंग और डोमेस्टिक गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए गैस वितरण प्रणाली में नई रणनीति बनाई गई है। सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी गैस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं, बल्कि ऑनलाइन बुकिंग करें, जिससे गैस उनके घर पर पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त, तहसील स्तर पर एक टीम गठित की गई है, जो जमाखोरी, कालाबाजारी और गैस की ओवर-रेटिंग के खिलाफ छापामार कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थियों के पायल-बिछिया, जूते बाहर ही उतरवाए; सोशल मीडिया पर पेपर वायरल
    Next Article
    छोटे भाई की पत्नी का हत्यारोपी जेठ मुठभेड़ में गिरफ्तार:हरदोई में पैर में गोली लगी, तमंचा-कारतूस बरामद; पत्नी को मारपीट से बचाने पर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment