Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत:एक की हालत गंभीर; इकलौते बेटे की 6 माह पहले हुई थी शादी

    1 hour ago

    2

    0

    महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक का हैंडल और अगला पहिया अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देखें 2 तस्वीरें… अपने ससुराल जा रहा था मृतक विष्णु यह पूरा हादसा सिंदुरिया-निचलौल रोड पर परसा मीर गेट के पास शनिवार की रात करीब 9 बजे की है। पतरेंगवा टोला शीतलपुर निवासी वीरेंद्र अपने साथी शेषनाथ के साथ मिठौरा से घर लौट रहे थे। वहीं कंचनपुर कुइया निवासी विष्णु विश्वकर्मा बाइक से जमुई पंडित स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। परसा गेट के सामने दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में हरिकेश भर्ती तीनों युवक सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही विष्णु विश्वकर्मा (24) पुत्र छेदी विश्वकर्मा और शेषनाथ (24) पुत्र चंद्रपाल साहनी की मौत हो गई। घायल वीरेंद्र पुत्र हरिकेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया , जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मां-बाप के इकलौता बेटे विष्णु का 6 माह पहले हुई थी शादी बता दें कि विष्णु विश्वकर्मा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। लेकिन उसका कोई संतान नहीं थी। वहीं शेषनाथ अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वहीं, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेनदेन विवाद में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ:औरैया में मारपीट के बाद हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गोंडा में 10 जून तक धारा-163 लागू:बिना अनुमति धरना, जुलूस, लाउडस्पीकर प्रतिबंधित, परीक्षाओं और कार्यक्रमों को लेकर नियम लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment