Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजगंज पुलिस ने कमर कसी:होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को विशेष तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। इसके तहत जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। 1 मार्च से 4 मार्च तक विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 2 मार्च और 3 मार्च को होलिका दहन तथा 4 मार्च को रंगों का उत्सव मनाया जाएगा। पर्व के साथ रमजान माह को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर जनपद में अभूतपूर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त फोर्स के रूप में 10 निरीक्षक, 26 उप निरीक्षक, 164 हेड कांस्टेबल, 27 महिला आरक्षी, दो प्लाटून पीएसी और 65 टेंडर लगाए गए हैं। इसके अलावा, सभी थानों में कुल 137 क्लस्टर मोबाइल टीमें गठित की गई हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर हालात पर नजर रखेंगी और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा। अति संवेदनशील क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अतिरिक्त बल तैनात रहेगी। नेपाल सीमा से सटे होने और कई थाना क्षेत्रों में मिश्रित आबादी होने के कारण पुलिस ने विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। पूर्व में विवादित रहे होलिका दहन स्थलों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर लिया गया है। संबंधित थानाध्यक्षों को त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर लंबित विवादों का पूर्व निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अति संवेदनशील स्थानों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे। होली के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के मार्गों का पूर्व सर्वेक्षण कर लिया गया है। जुलूस के दौरान डिप्टी बॉक्स फॉर्मेशन में लगाई जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर रूफटॉप डिप्टी भी की जाएगी। इसी कड़ी में बिना अनुमति डीजे और लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी पूरी तरह वर्जित रहेगी और जबरन चंदा वसूली पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भीड़भाड़ वाले बाजारों, चौराहों और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही ड्रोन कैमरा की सहायता से भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड द्वारा एंटी सबोटाज चेकिंग कराई जाएगी। यूपी 112 वाहनों को संवेदनशील मार्गों पर तैनात कर उनका रिस्पांस टाइम बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध और जहरीली शराब की बिक्री तथा परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी करेंगी। पर्व के दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बैंक मित्र की मां-पत्नी भी गिरफ्तार:लोगों की बेटियों की शादी के पैसे ऐंठे थे; आलीशान घर बनवाया, नौकर के लिए खरीदी कार
    Next Article
    अंबेडकरनगर की निशा ने बदला परिवार का भाग्य:SVEP योजना से ब्यूटी पार्लर शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment