Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर की निशा ने बदला परिवार का भाग्य:SVEP योजना से ब्यूटी पार्लर शुरू कर बनीं आत्मनिर्भर

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर जिले के कर्मा जगदीशपुर गांव की निवासी निशा ने स्टार्ट-अप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (एसवीईपी) की मदद से अपने ब्यूटी पार्लर व्यवसाय को सफलतापूर्वक स्थापित किया है। उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, जिससे वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार में पली-बढ़ी निशा जय भीम स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनीं। समूह की नियमित बैठकों में उन्हें एसवीईपी योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत निशा को 10,000 रुपये का ऋण मिला। उन्होंने अपनी बचत के 30,000 रुपये मिलाकर कुल 40,000 रुपये का निवेश किया। इस पूंजी के साथ, निशा ने नवंबर 2021 में 'निशा ब्यूटी पार्लर' की शुरुआत की। शुरुआत में पार्लर में हेयर कट, फेशियल, मेहंदी और अन्य बुनियादी ब्यूटी ट्रीटमेंट जैसी सेवाएं उपलब्ध थीं। निशा की विनम्रता, उचित मूल्य और उत्कृष्ट कार्य के कारण उनका पार्लर जल्द ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोकप्रिय हो गया। धीरे-धीरे उन्होंने आधुनिक सेवाएं भी जोड़ीं, जिससे ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई। व्यवसाय से हुई आय का सदुपयोग करते हुए निशा ने समय पर अपना ऋण चुकाया। उनकी ईमानदारी और जिम्मेदारी ने बैंक व स्वयं सहायता समूह का विश्वास जीता और समूह की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया। अब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई है, बच्चों की शिक्षा सुचारु रूप से चल रही है और घरेलू खर्च आसानी से पूरे हो रहे हैं। उपायुक्त स्वतः रोजगार, सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसवीईपी योजना उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कई सफल कहानियां हैं, जहां छोटे ऋण और प्रशिक्षण ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराजगंज पुलिस ने कमर कसी:होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को विशेष तैयारी
    Next Article
    बिजनौर में 1885 स्थानों पर होलिका दहन:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस ने की व्यापक तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment