Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महरौनी में विकास के 90% काम पूरे:राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ बोले- ड्रग फार्म पार्क बनवाया, बालाबेहट में बांध बनवाना है

    8 hours ago

    1

    0

    ललितपुर की महरौनी विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के चार साल के कामों को गिनाया। उन्होंने सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया। पंथ ने दावा किया कि महरौनी में ज्यादातर काम पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं। राज्य मंत्री से दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: चार साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : नंबर देना जनता का काम है, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि योगी-मोदी सरकार की योजनाओं के तहत महरौनी विधानसभा में करीब 90 प्रतिशत काम पूरे हो चुके हैं। सवाल: आपके कार्यकाल का सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: सबसे बड़ी उपलब्धि महरौनी में बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्थापना है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा और एकलव्य विद्यालय बानपुर का निर्माण कराया गया है। जिले में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। साथ ही छपरट समेत कई पुल और सड़कों का जाल बिछाया गया है। सवाल: कौन सा काम अभी तक अधूरा है? जवाब: बालाबेहट क्षेत्र में डेम निर्माण की योजना अभी लंबित है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि अगले एक साल में इस पर काम शुरू हो जाएगा। सवाल: क्या आप अगली बार भी टिकट के दावेदार हैं? जवाब: टिकट देना संगठन का अधिकार है। जो भी निर्णय होगा, उसका पालन करूंगा। पार्टी जिसे योग्य समझेगी, उसे मौका देगी। सवाल: क्या आपको फिर से टिकट मिलने की उम्मीद है? जवाब: यह पूरी तरह संगठन पर निर्भर है। जो भी निर्णय होगा, वह स्वीकार होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराए के कमरे में युवक ने की आत्महत्या:मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस, पत्नी एक महीने से मायके में थी
    Next Article
    राष्ट्रपति ने इस्कॉन और प्रेम मंदिर में दर्शन पूजन किया:परिसर में पहुंचते ही शुरू हुई जोरदार बारिश, बच्चों की दी चॉकलेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment