Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किराए के कमरे में युवक ने की आत्महत्या:मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस, पत्नी एक महीने से मायके में थी

    9 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर पुलिस चौकी के पास स्थित सोनी साहू के मकान में हुई। गुरुवार शाम करीब 6 बजे मकान मालिक ने देखा कि तीसरी मंजिल पर रह रहा युवक सुबह से बाहर नहीं आया है। ऊपर जाकर देखने पर कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से अंदर झांकने पर युवक का शव फांसी पर लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान सोनू सिंह (30 वर्ष) पुत्र राम किशन तोमर के रूप में हुई है, जो सोनी साहू के मकान में किराए पर रहता था। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सोनू सिंह का अपनी पत्नी से पिछले 8 माह से लगातार मनमुटाव चल रहा था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। एक माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि आत्महत्या करने से पहले मृतक ने कई बार अपनी पत्नी को फोन किया था। हालांकि, परिजन इस मामले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाइजीरियन उमर का पासपोर्ट, लेपटॉप और फोन जब्त:पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा, बिना अनुमति नहीं जा सकेगा बाहर, 16 शिकायतें आईं सामने
    Next Article
    महरौनी में विकास के 90% काम पूरे:राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ बोले- ड्रग फार्म पार्क बनवाया, बालाबेहट में बांध बनवाना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment