Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराणा प्रताप हाउस बना चैंपियन:फाइनल में भगत सिंह हाउस को 21 रनों से दी शिकस्त, यशवर्द्धन बने 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट'

    2 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के शारीरिक शिक्षा विभाग में आयोजित इंट्राम्यूरल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब महाराणा प्रताप हाउस ने अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में महाराणा प्रताप हाउस ने भगत सिंह हाउस को 21 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभाग के कुल चार हाउसों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान करीब 146 छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. श्रवण कुमार यादव और डॉ. आरपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस उछालकर किया। इसके बाद चौकों-छक्कों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। सेमीफाइनल में कांटे की टक्कर पहला सेमीफाइनल भगत सिंह हाउस और शिवाजी हाउस के बीच हुआ। बेहद करीबी मुकाबले में भगत सिंह हाउस ने 6 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में महाराणा प्रताप हाउस ने आजाद हाउस को 52 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का किया। फाइनल का रोमांच, महाराणा प्रताप हाउस की बादशाहत खिताबी भिड़ंत महाराणा प्रताप हाउस और भगत सिंह हाउस के बीच हुई। दबाव वाले इस मैच में महाराणा प्रताप हाउस ने संतुलित प्रदर्शन किया। सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के दम पर टीम ने भगत सिंह हाउस को लक्ष्य से 21 रन पहले ही रोक दिया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने मैदान पर उत्साह के साथ जश्न मनाया। यशवर्द्धन और निष्कर्ष ने लूटी महफिल पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले यशवर्द्धन पाल को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ और ‘सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज’ चुना गया। वहीं, अपनी घातक गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले निष्कर्ष को ‘सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज’ का पुरस्कार दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिव कथा में पार्वती जन्मोत्सव की धूम:डॉ. सर्वेश्वर बोले आत्मदर्शन से ही होगा सच्चा नारी सशक्तिकरण
    Next Article
    ललितपुर में शराब दुकान पर दो युवकों में मारपीट:ग्रामीणों ने दुकान हटाने की मांग की, बच्चों और महिलाओं पड़ता है गलत प्रभाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment