Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग, 2 मौतें:7 लोग झुलसे; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली

    1 day ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार रात पटाखों के गोदाम में आग लग गई। हादसा रात 8 बजे मारवाड़ी गली में हुआ। आग तेजी से फैली और पटाखे फटने से रुक-रुककर धमाके हुए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। आग से कुछ घर और गली में खड़े दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह पटाखा गोदाम गोपाल बस्तवार का बताया गया है। 2 लोगों के शव मिले हैं। बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि 7 लोग झुलस गए हैं। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी भी जल गई। साथ ही 2 कर्मियों के जलने की भी खबर है। हादसे की 2 तस्वीरें… तंग गलियों के कारण रेस्क्यू में परेशानी फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि हिंगोली शहर का यह पुराना हिस्सा काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां की संकरी गलियों के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने भी राहत और बचाव दल की मुश्किलें बढ़ाईं। आग लगने की वजह का पता बाद में चलेगा। मुंबई में भी BEST के बस डिपो में आग से 12 बसें जलीं इससे पहले सोमवार शाम को मध्य मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के अनिक बस डिपो में आग लगने से बारह नई बसें जलकर खाक हो गईं, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। BEST के प्रवक्ता ने बताया कि आग शाम 5:45 बजे अनिक डिपो यार्ड में लगी और इसमें वहां खड़ी कुछ CNG बसें चपेट में आ गईं। कम से कम चार दमकल गाड़ियां, पांच पानी के टैंकरों ने एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। जलकर खाक हुईं 12 बसें नई बसों की खेप का हिस्सा थीं और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि उन्होंने मौके पर धमाकों की आवाज सुनी और दूर से ही घना काला धुआं दिखाई दे रहा था। उन्होंने दावा किया कि बसों के CNG टैंक फट गए। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में सरकारी अस्पताल में आग, 3 बच्चों की मौत: 36 को बचाया महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में पिछले महीने आग लगने की घटना हुई थी। तीसरी मंजिल पर बने इस चाइल्ड केयर यूनिट में उस समय 39 नवजात भर्ती थे। इनमें 3 नवजातों की मौत हो गई। 36 को बचाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी:समिक भट्टाचार्य बोले- अगले सत्र में बिल लाएगी सरकार; 1999 में ज्योति बसु ने सबसे पहले प्रस्ताव रखा था
    Next Article
    पूर्व CJI गवई बोले-विचाराधीन मामले पर बयान मर्यादा के खिलाफ:जस्टिस भुइयां ने कहा था- वोटिंग से रोकने वाली प्रक्रिया मनमानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment