Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र- ठाणे में सड़क हादसे में 11 की मौत:मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर; सीमेंट मिक्सर ट्रक वैन से टकराया

    3 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। पुलिस ने बताया कि कल्याण से मुर्बाड जा रही एक वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान जारी है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लग गया था। 4 तस्वीरों में हादसा… ------------------------------ हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे गुजरात के सुरेंद्रनगर में सोमवार सुबह लखतर-विरामगाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों को सुरेंद्रनगर के अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान तो बहाना, असल निशाना China? US के Hormuz Blockade से महायुद्ध का खतरा बढ़ा
    Next Article
    दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल खुद पैरवी करेंगे:पिछली सुनवाई में जस्टिस स्वर्ण कांता से केस से हटने की मांग की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment