Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहसिन ने वैभव को मेडन डाला, आउट भी किया:11 गेंद पर 8 रन ही बना सके सूर्यवंशी, LSG के खिलाफ राजस्थान-37/3

    19 hours ago

    2

    0

    वैभव सूर्यवंशी लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहसिन खान ने दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने IPL में 227 गेंदों पर ही 500 रन बना लिए। वे लीग में सबसे कम गेंदों पर यह कारनामा करने वाले बैटर बने। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा। रसेल ने 244 गेंदों पर अपने पहले 500 रन बनाए थे। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने राजस्थान के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने 3 ओवर में दो विकेट खोकर 37 रन बना लिए हैं। रियान पराग और शिमरन हेटमायर क्रीज पर हैं। मोहम्मद शमी ने अपने दूसरे ओवर में दो बॉल पर दो विकेट लिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को आउट किया। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव। इम्पैक्ट प्लेयर्स- हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके और अब्दुल समद। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश राज पुंजा, शुभम दुबे और तुषार देशपांडे। लखनऊ में फैंस के रिएक्शंस के लिए यह खबर पढ़ें…इकाना में वैभव सूर्यवंशी को देखने इंदौर से आया फैन…पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ानें शुरू करने की तैयारी:17 शहरों के लिए घरेलू सेवा की योजना पर काम
    Next Article
    IPL 2026; वैभव सूर्यवंशी के सबसे तेज 500 रन:आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा; 8 रन बनाकर आउट; आज राजस्थान-लखनऊ के बीच मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment