Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न:गोमतीनगर में सर्वसम्मति से नई टीम का गठन, बनवारी लाल सोमानी सभापति

    1 hour ago

    2

    0

    गोमतीनगर स्थित माहेश्वरी सत्संग भवन में गुरुवार को माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी रही और सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर सहमति से चयन किया गया। बनवारी लाल सोमानी को सभापति चुना गया, जबकि दीपक माहेश्वरी उप सभापति बने। मंत्री पद की जिम्मेदारी संजीव माहेश्वरी को सौंपी गई और अनुराग माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संजय माहेश्वरी को उप मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी में रतन चंद्र गुप्ता, रवींद्र गांधी, संजय चोला, स्वर्णिम माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी और विनय राठी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और महेश वंदना के साथ हुई। धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। अंत में निवर्तमान सभापति गिरधारी लाल सोमानी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मोमबत्ती से घर में लगी आग:ढाई साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत, कूलर के ऊपर जल रही थी मोमबत्ती
    Next Article
    सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 2025 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित:2856 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित, कुल 182 पद निर्धारित हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment