Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर भाकु वाले बाबा की पालकी यात्रा:श्री महाकाल पालकी सेवा परिवार ने किया आयोजन, शहर भक्तिमय

    7 hours ago

    1

    0

    शामली में महाशिवरात्रि के अवसर पर भाकु वाले बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। श्री महाकाल पालकी सेवा परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा शहर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। पालकी यात्रा का शुभारंभ शिवगंज मंडी से विधि-विधान के साथ किया गया। भगवान भोलेनाथ की पालकी को आकर्षक फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। यह यात्रा शिवगंज मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई माजरा रोड स्थित भाकु वाले मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। कई स्थानों पर भंडारे और शीतल जल की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की मधुर धुनें गूंजती रहीं, जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। युवा, महिलाएं और बच्चे हाथों में भगवा ध्वज लेकर बाबा भोले के जयकारे लगाते चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। माजरा रोड स्थित भाकु वाले मंदिर पहुंचकर पालकी यात्रा का समापन हुआ। समापन अवसर पर प्रमुख समाजसेवी कोमल शर्मा ने भगवान शिव की महाआरती की और श्रद्धालुओं को तिलक लगाया। आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्ष यह पालकी यात्रा निकाली जाती है, जिसमें शहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री महाकाल पालकी सेवा परिवार के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC विवाद पर प्रेसकॉन्फ्रेंस:सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लखनऊ में रणनीति बैठक, एडवोकेट एपी सिंह ने उठाए सवाल
    Next Article
    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा:धुरंधर फेम रैपर ने परफॉर्म किया, रोहित शर्मा भी मैच देखने पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment