Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर मेरठ रेंज में हाई अलर्ट:3 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 37 राजपत्रित अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल

    12 hours ago

    1

    0

    हापुड़। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक पुलिस व्यवस्था लागू की गई है। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी के निर्देश पर 37 राजपत्रित अधिकारियों सहित लगभग 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DIG ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे परिक्षेत्र को 29 जोन, 88 सेक्टर और 54 क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) में विभाजित किया गया है। तैनात किए गए पुलिस बल में 7 अपर पुलिस अधीक्षक, 30 सीओ, 139 निरीक्षक, 783 उपनिरीक्षक, 777 मुख्य आरक्षी और 927 आरक्षी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 265 होमगार्ड/पीआरडी जवान और पीएसी की 5 कंपनियां भी लगाई गई हैं। परिक्षेत्र में 21 प्रमुख मंदिरों में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इनमें मेरठ में 5, बुलंदशहर में 12, बागपत में 1 और हापुड़ में 3 मंदिर चिन्हित किए गए हैं। मुख्य कांवड़ मार्गों की संख्या 28 है, जिनमें मेरठ में 8, बुलंदशहर में 8, बागपत में 3 और हापुड़ में 9 मार्ग शामिल हैं। कुल 21 मेलों का आयोजन होगा, जिनमें मेरठ में 7, बुलंदशहर में 8, बागपत में 1 और हापुड़ में 5 मेले हैं। 14 घाट भी चिन्हित किए गए हैं, जिनमें मेरठ में 3, बुलंदशहर में 8 और हापुड़ में 3 घाट शामिल हैं। शिव बारात और शोभायात्राओं के 20 आयोजन प्रस्तावित हैं, जिनमें मेरठ में 3, बुलंदशहर में 15, बागपत में 1 और हापुड़ में 1 आयोजन है। सुरक्षा के लिए 89 शिविर/भंडारे, 165 संवेदनशील हॉट-स्पॉट, 58 बैरियर, 37 पिकेट और 11 पीए सिस्टम भी स्थापित किए गए हैं। जोन व सेक्टर व्यवस्था के तहत मेरठ में 9 जोन-31 सेक्टर-31 क्यूआरटी, बुलंदशहर में 7 जोन-31 सेक्टर-9 क्यूआरटी, बागपत में 10 जोन-16 सेक्टर तथा हापुड़ में 3 जोन-10 सेक्टर-14 क्यूआरटी गठित की गई हैं। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, एंटी रोमियो स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते, फायर टेंडर और खोया-पाया केंद्र भी सक्रिय रहेंगे। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे, ताकि 15 फरवरी को मुख्य पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर अधिवक्ता हत्या: रायबरेली में वकीलों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन:प्रोटेक्शन एक्ट की मांग, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    उन्नाव में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर:90 मरीजों का सफल ऑपरेशन, 150 लोगों को बांटी किट, हर माह लगेगा कैंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment