Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर अधिवक्ता हत्या: रायबरेली में वकीलों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन:प्रोटेक्शन एक्ट की मांग, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

    13 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में अधिवक्ताओं ने रामपुर में एक अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन रामपुर में एक अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद किया गया। उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता इस घटना के विरोध में एकजुट हुए हैं। रायबरेली कलेक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया। कलेक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर के अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी दी जाए। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता संघ लगातार उत्तर प्रदेश सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून (प्रोटेक्शन एक्ट) लागू करने की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इस पर अभी तक ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही यह कानून पारित नहीं किया, तो अधिवक्ता पूरी तरह से कार्य का बहिष्कार कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बलात्कार जैसे मामलों में सरकार फांसी दे सकती है, तो अधिवक्ता की सुरक्षा के मामले में क्यों नहीं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओं के साथ मारपीट, गोलीबारी और निर्मम हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से इस मामले में ठोस कदम उठाने की अपील की, अन्यथा अधिवक्ताओं ने सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी का प्रदर्शन:फिल्मों-वेब सीरीज में जातिसूचक शब्दों पर प्रतिबंध की मांग
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर मेरठ रेंज में हाई अलर्ट:3 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 37 राजपत्रित अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment