Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा:गर्भगृह-परिसर CCTV निगरानी में, PAC-RAF और महिला पुलिसकर्मी तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मंदिर का गर्भगृह और पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी और एसएसपी ने मंदिर का दौरा किया। सुरक्षा के लिए पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मंदिर परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरों, दूरबीन और वाच टावरों से भी की जा रही है। देर रात से ही मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए तीन कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ तैनात की गई है। इसके अलावा दो एएसपी, आठ डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 112 सब इंस्पेक्टर, 550 कांस्टेबल और क्यूआरटी टीम भी लगाई गई है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला को सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है। मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी 26 रास्तों पर पुलिस पिकेट लगाई गई हैं। पांच स्थानों पर पुलिसकर्मी हैंडसेट, दूरबीन और टॉर्च के माध्यम से नजर रखेंगे। इनर और आउटर कॉर्डन तथा कतार ड्यूटी की जिम्मेदारी भी सीओ नवीना शुक्ला को सौंपी गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों को मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर ही रोक दिया जाएगा। इसके लिए सरकुलर रोड चौराहा, सैनिक अस्पताल के सामने, औघड़नाथ चौराहा और बालाजी मंदिर तिराहे पर बैरियर लगाकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर पर एक अस्थाई पुलिस बूथ भी स्थापित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में लेखपाल ने इस्तीफे की खबर को बताया बेबुनियाद:कहा- मेरे खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा, 13 फरवरी को सामने आया था लेटर
    Next Article
    तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे मोहन भागवत:कल सुबह देंगे सामाजिक सद्भाव का संदेश; शाम को होगी प्रमुख जन गोष्ठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment