Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे मोहन भागवत:कल सुबह देंगे सामाजिक सद्भाव का संदेश; शाम को होगी प्रमुख जन गोष्ठी

    3 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर शनिवार की शाम गोरखपुर पहुंचे। वह माधवधाम स्थित संघ कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार व सोमवार को संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार की सुबह सामाजिक सद्भाव पर अपने विचार रखेंगे और दोपहर बाद प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। सरसंघचालक शनिवार की शाम एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से माधवधाम गए। रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह 9 बजे माधवधाम से तारामंडल क्षेत्र स्थित योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचेंगे। दोनों दिन के सभी कार्यक्रम यहीं आयोजित होंगे। सुबह 9.30 बजे से वह सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में पूरे गोरक्ष प्रांत से विभिन्न जाति, वर्गों और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख सामाजिक लोग सम्मिलित होंगे। इस दौरान मोहन भागवत लोगों से संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता के विषय पर विचार साझा करेंगे। 15 फरवरी 2026 को ही दोपहर बाद 3 बजे से प्रमुख जन गोष्ठी के आयोजन में सम्मिलित होंगे। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख जन उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में समाज के विविध घटकों के बीच पारस्परिक विश्वास, समन्वय और सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होगी। प्रवास के तीसरे और अंतिम दिन 16 फरवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे । इस बैठक में शताब्दी वर्ष के अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे होने वाले कार्यक्रम की योजना रचना पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में जिला टोली,विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। 16 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर विभाग के द्वारा आयोजित कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। गोरखपुर महानगर 20 नगरों चौरी चौरा.गोरखपुर ग्रामीण के जिला स्तरीय कार्यकर्ता व नगर,जिला, विभाग, प्रान्त कार्यकारिणी प्रवासी व उनके परिवार के लोग सम्मिलित होंगे। इस कुटुम्ब स्नेह मिलन कार्यक्रम को सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत संबोधित करेंगे और कुटुंब प्रबोधन का विषय कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के बीच रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा:गर्भगृह-परिसर CCTV निगरानी में, PAC-RAF और महिला पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    आजमगढ़ में फ्रॉड करने वालों की संपत्ति कुर्क:युवक से पैसे लेकर प्रॉपर्टी खरीदी थी, मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment