Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर सीतापुर में 24 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन:लखीमपुर, बहराइच के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा, रात 12 बजे से होगा लागू

    18 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने जिले में 24 घंटे का व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यह डायवर्जन शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करना होगा। यातायात व्यवस्था के तहत सीतापुर शहर से मंडी चौकी होते हुए गोला जाने वाले सभी भारी और व्यावसायिक वाहनों पर रोक रहेगी। ऐसे वाहन अब नवीन चौक से बिजवार ओवरब्रिज होते हुए लखीमपुर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। वहीं गोला की ओर से सीतापुर शहर आने वाले वाहनों को काजी कमालपुर से महोली होते हुए दिल्ली–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। इसके अलावा बहराइच मार्ग से आने-जाने वाले वाहन अब बिसवां न आकर रेउसा के अटल चौक से महमूदाबाद की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। धार्मिक स्थल नैमिषारण्य में भी श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने के कारण स्थानीय स्तर पर विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित रूट का पालन करें, ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले मार्गों से बचें, ताकि पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर डीएम ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण:लंबित मामलों के तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश
    Next Article
    बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक एक्वा लाइन मेट्रो को मंजूरी:11.56 किमी लंबा प्रोजेक्ट 4 साल में होगा पूरा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment