Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर डीएम ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण:लंबित मामलों के तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

    20 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों और पटलों का जायजा लिया और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर और तहसील सदर के न्यायालय कक्षों में रखी फाइलों का अवलोकन किया। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, नायब तहसीलदार नगर सदर, बिरनो और करंडा न्यायालय/कार्यालय, तहसील अभिलेखागार कक्ष, न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, भूलेख कंप्यूटर कक्ष तथा न्यायालय तहसीलदार सदर में लंबित पुरानी पत्रावलियों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शेष फाइलों में समय पर दाखिल दफ्तर की कार्रवाई पूरी की जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का भी जायजा लिया गया। संग्रह कार्यालय और रिकॉर्ड रूम में लंबित पत्रावलियों, ऑनलाइन आरसी, स्टांप रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, खसरा, खतौनी सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर राजीव यादव, नायब तहसीलदार और संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में महाशिवरात्रि की धूम:पौराणिक शिवालय दुल्हन की तरह सजे, आधी रात से शुरू होगा जलाभिषेक
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर सीतापुर में 24 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन:लखीमपुर, बहराइच के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा, रात 12 बजे से होगा लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment