Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों की भीड़:बाबा आनंदेश्वर दूल्हा बने, 300 पुलिसकर्मी तैनात, 120 सीसीटीवी से निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के परमट स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देर रात 1:30 से 2 बजे के बीच मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंगला आरती के साथ ही दर्शन शुरू हुआ। बाबा आनंदेश्वर आज दूल्हे के रूप में दर्शन दे रहे हैं। गंगा घाट से ग्रीन पार्क गेट तक “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। सुबह 6 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि देर रात तक 3 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन करेंगे। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्य द्वार से प्रवेश और गंगा घाट की ओर से निकास सुनिश्चित किया गया है। भीड़ बढ़ने पर मंदिर प्रशासन और पुलिस ने मोर्चा संभाला। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। 150 से अधिक स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने में जुटे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम: महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मौके पर 300 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात हैं, साथ ही पीएसी बल भी लगाया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे परिसर और कतारों पर 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है, जिसकी मॉनिटरिंग पुलिस चौकी से लगातार की जा रही है। महाशिवरात्रि पर आरती का समय चारों मुख्य आरतियों का ऑनलाइन प्रसारण भी किया जा रहा है, जिससे घर बैठे श्रद्धालु दर्शन कर सकें। सात दिनों तक चलेगा शतचंडी मां रुद्र यज्ञ महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर में शतचंडी मां रुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान का उद्देश्य मंदिर का सर्वांगीण विकास और श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ति है। पूर्णाहुति के बाद बाबा का भव्य श्रृंगार और विशेष महाआरती होगी। ट्रैफिक डायवर्जन लागू पार्किंग व्यवस्था जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने स्कूल फॉर्म में पत्नी को मृत बताया:महिला जीवित; पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ रही केस, सुल्तानपुर SP के आदेश पर FIR
    Next Article
    उन्नाव में महाशिवरात्रि शोभायात्रा, ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू:रविवार सुबह 8 बजे से भारी और हल्के वाहनों के लिए बदले मार्ग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment