Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में महाशिवरात्रि शोभायात्रा, ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू:रविवार सुबह 8 बजे से भारी और हल्के वाहनों के लिए बदले मार्ग

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव पुलिस ने महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के लिए व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में रविवार सुबह 8 बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक हल्के और भारी वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। जारी निर्देशों के अनुसार, उन्नाव बाईपास से आने वाले सभी भारी और कमर्शियल वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन वाहनों को उन्नाव बाईपास से अजगैन-मोहन मार्ग की ओर मोड़कर उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। इसी तरह, बांगरमऊ और सफीपुर की दिशा से आने वाले भारी वाहन चकलवंशी मार्ग से ही आगे बढ़ेंगे और शहर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। गदन खेड़ा चौराहा और मरहला चौराहा से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को बदरका चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बदरका से ही अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। शोभायात्रा मार्ग पर शहर के भीतर किसी भी प्रकार के भारी वाहन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कब्बा खेड़ा पुलिस ऑफिस से बड़े चौराहे की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और हल्के निजी वाहनों को जुलूस के दौरान पुलिस ऑफिस तिराहे से प्रकाश गेस्ट हाउस की ओर मोड़ा जाएगा। अचलगंज तिराहा और गांधी नगर तिराहा से छोटे व बड़े चौराहे की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को गदनखेड़ा और करोवन मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हरदोई ओवरब्रिज से आईबीपी चौराहे की दिशा में जाने वाले ई-रिक्शा और छोटे वाहनों को लखनऊ बाईपास तथा प्रकाश गेस्ट हाउस की ओर भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, मगरवारा से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को कानपुर नहरिया मार्ग से वकीलों के रामलीला मैदान होते हुए गदनखेड़ा और फिर पीडी नगर से एनएच-27 की ओर निकाला जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों की भीड़:बाबा आनंदेश्वर दूल्हा बने, 300 पुलिसकर्मी तैनात, 120 सीसीटीवी से निगरानी
    Next Article
    गोरखपुर में हर्ष फायरिंग में DJ ऑपरेटर की मौत:बारात में नाचने के दौरान चली गोली, युवक के सिर में धंसी, मची अफरा-तफरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment