Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़:हरिहरनाथ मंदिर में 500 मीटर लंबी कतार, वाहनों को 1 किमी पहले रोका

    6 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा हरिहरनाथ मंदिर, पांडव कालीन बाबा तिलेश्वर नाथ पांडवानाथ, सेमराधनाथ और बड़े शिव मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचने लगे। जिले भर के विभिन्न शिवालयों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। ज्ञानपुर मुख्यालय स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की 500 मीटर लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं को मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जा रहा था, जबकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्हें बाबा भैरवनाथ मंदिर के द्वार से बाहर निकाला गया। सुरक्षा व्यवस्था और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने मंदिर से एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगा दी थी। दुर्गागंज तिराहा और पटेल नगर चौराहे पर भारी और छोटे वाहनों को रोक दिया गया, जिससे लोगों को पैदल मंदिर तक पहुंचना पड़ा। बड़े वाहनों को डायवर्ट किया गया था; दुर्गागंज तिराहे से मुख्यालय होते हुए भदोही रोड की ओर और पटेल नगर से मुख्यालय होते हुए ज्ञानपुर रोड की ओर मार्ग परिवर्तित किए गए। पुलिस विभाग ने यह डायवर्जन आवागमन में किसी भी परेशानी से बचने और मंदिर परिसर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से किया था। महाशिवरात्रि पर सुबह लोगों ने गंगा स्नान कर भगवान शंकर का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया, साथ ही परिवार की सलामती की कामना की। मंदिर समिति के सदस्य शिव बारात और रात को बाबा के श्रृंगार की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ज्ञानपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर स्थित ज्ञान सरोवर पर बाबा बर्फानी ग्रुप द्वारा शाम 8 बजे दशाश्वमेध घाट, वाराणसी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। यहां ज्ञान सरोवर में स्थापित 21 फीट की भगवान शिव की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टी20 वर्ल्ड कप भारत-पाकिस्तान मुकाबला:प्रयागराज में बच्चों ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, जीत के नारे गूंजे
    Next Article
    एसएसबी जवानों ने सड़क दुर्घटना में बचाई जान:सीतापुर प्रशिक्षण पर जाते समय घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment