Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर्व कल, शिवालयों में अंतिम तैयारियां पूरी:सुरक्षा और स्वच्छता के साथ विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था

    20 hours ago

    1

    0

    बस्ती में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को जनपद के प्रमुख शिवालयों में मंदिर समितियों, प्रशासन और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। शहर और ग्रामीण अंचलों में शिवभक्ति का माहौल बना हुआ है। शहर के ऐतिहासिक भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई की गई है। मंदिर को फूल-मालाओं और विद्युत झालरों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। तिलकपुर शिव मंदिर और बाबा भारी नाथ सहित अन्य शिवालयों में भी रंगाई-पुताई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार कर ली है। प्रमुख मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार केंद्र की व्यवस्था की जा रही है, जबकि नगर पालिका ने साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए हैं। मंदिरों के पुजारी राजेश गिरी के अनुसार, रविवार तड़के से ही जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम शुरू होगा। रात्रि में विशेष पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आप ने मोदी-ट्रंप ट्रेड डील रद्द करने की मांग की:किसानों-नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
    Next Article
    जालौन में पार्किंग कर्मी का शव मिला:गेस्ट हाउस की चेयर पर पड़ा था, खाना खाने के दौरान हार्टअटैक की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment