Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहित सोनकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; हिस्ट्रीशीटर है बदमाश, 5 राउंड की थी फायरिंग

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस ने कोतवाली देहात के जनऊपुर गांव में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना गुरुवार देर रात हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि 5 मार्च को थाना कोतवाली देहात को जनऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की सूचना मिली थी। इस घटना में दो सगे भाई मोहित सोनकर (30) और मंगल सोनकर (25) को गोली लगी थी। उनके पिता होमगार्ड वीरेंद्र सोनकर भी घायल हुए थे।घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मोहित सोनकर की मृत्यु हो गई। मंगल सोनकर को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। मृतक पक्ष की तहरीर पर 5 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना का मुख्य अभियुक्त दीपक सोनकर था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने दीपक सोनकर को उसके घर के पास 'धोपाप' से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल उसने जनऊपुर में एक झोपड़ी के पीछे खेत में फेंक दी है। जब पुलिस टीम उसे हथियार बरामदगी के लिए मौके पर ले गई, तो आरोपी ने वही पिस्टल उठाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दीपक सोनकर के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। अभियुक्त दीपक सोनकर के खिलाफ पहले से ही 10 मुकदमे दर्ज हैं और वह थाना लम्भुआ का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस के अनुसार, गोलीकांड में पांच राउंड फायरिंग की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेपाल की महिला फंदे पर लटकी मिली:प्रयागराज में लिव इन में रहती थी, 12 दिन पहले आई कानपुर से
    Next Article
    मुंह में कारतूस दबाकर फायरिंग करने वालों पर FIR:शाहजहांपुर में दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर मकान पर पत्थरबाजी, 6 नामजद और अज्ञात आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment