Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंह में कारतूस दबाकर फायरिंग करने वालों पर FIR:शाहजहांपुर में दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर मकान पर पत्थरबाजी, 6 नामजद और अज्ञात आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में बुधवार की रात दबंगों ने एक परिवार पर हमला किया था, जिसमें मुंह में कारतूस दबाकर तमंचे से फायरिंग की गई। लाठी-डंडों और पत्थरबाजी का भी सहारा लिया गया। घटना के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गुरूवार की रात छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना थाना सदर बाजार के सुभाषनगर क्षेत्र की है। पीड़ित राजकुमार अपने परिवार के साथ बुधवार रात अपने मकान में थे। उनका मोहल्ले के अमर सिंह, अंकित, अजय, कुनाल, गंजू और अन्नू से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बुधवार को फिर से उनका झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपियों ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर राजकुमार के मकान पर धावा बोल दिया। एक युवक मुंह में कारतूस दबाकर हाथ से तमंचा लोड कर फायरिंग करता रहा, जबकि कुछ लोग लाठी-डंडों से पीड़ित के मकान के दरवाजे पर मार रहे थे और कुछ पत्थरबाजी कर रहे थे। पूरे घटनाक्रम का किसी ने मकान की छत से वीडियो बना लिया था, जो बाद में वायरल हो गया। घटना के बाद बुधवार रात पीड़ित थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और गुरूवार की रात तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहित सोनकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; हिस्ट्रीशीटर है बदमाश, 5 राउंड की थी फायरिंग
    Next Article
    संभल डीएम ने चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले:निधि पटेल को संभल एसडीएम की कमान, वंदना-विकास न्यायिक मजिस्ट्रेट बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment