Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में 5.31 लाख पशुओं को लगेगा मुफ्त टीका:खुरपका-मुंहपका रोकने को 45 दिन का अभियान शुरू, DM ने दिखाई हरी झंडी

    6 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (FMD) जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए राष्ट्रीय खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण अभियान के आठवें चरण की शुरुआत मंगलवार को हो गई। DM उमेश मिश्रा ने दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। वहीं, विकास भवन परिसर से भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने मोबाइल वेटनरी यूनिट वाहनों को रवाना किया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और लाखों परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है। ऐसे में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निराश्रित पशुओं के संरक्षण और खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए, ताकि पशुपालकों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह अभियान सितंबर तक चलेगा। 45 दिनों तक चलने वाले अभियान में जिले के 5 लाख 31 हजार 200 दुधारू पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 31 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक ने बताया कि खुरपका-मुंहपका रोग बेहद संक्रामक है। इस बीमारी में पशुओं को तेज बुखार आता है तथा मुंह और पैरों में छाले पड़ जाते हैं, जिससे पशु खाना-पीना छोड़ देता है और उसकी स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, क्योंकि इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय नियमित वैक्सीनेशन ही है। कार्यक्रम में डॉ. संदीप सिंह सहित विभिन्न विकास खंडों के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद अफजाल अंसारी पर मुकदमा दर्ज:शस्त्र लाइसेंस फाइल गायब कराने के आरोप में कार्रवाई
    Next Article
    रायबरेली में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन:दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध जताया, बोले- जलियांवाला बाग में भी निहत्थों को मारा गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment