Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में भतीजी की टंकी में डूबाकर हत्या:भाभी पर चापड़ से किया वार, प्रेम प्रसंग के विरोध पर युवती ने की वारदात, 3 घंटे में गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव में मंगलवार तड़के। प्रेम प्रसंग के विरोध से नाराज एक युवती ने पहले घरवालों को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर सुला दिया, फिर अपनी चार साल की मासूम भतीजी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। इतना ही नहीं, उसने भाभी पर मीट काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने महज तीन घंटे में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के अनुसार, 17 फरवरी को शाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि इमरान की पत्नी फिरदौस को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर घायल कर दिया है और उनकी चार वर्षीय बेटी इसरा लापता है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल महिला को अस्पताल भिजवाया गया। तलाश के दौरान बच्ची का शव घर में ही पानी की टंकी में मिला। यह दृश्य देख पुलिस और परिजन स्तब्ध रह गए। जांच में सामने आया कि आरोपी माना पुत्री यामीन का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक चेन्नई में नौकरी करता था और माना उससे फोन पर बात करती थी। इस बात की जानकारी उसकी बड़ी भाभी फिरदौस को हो गई थी। वह माना को बार-बार टोकती और फोन पर बात करने से रोकती थी। यही बात माना को नागवार गुजर रही थी। पहले खिलाई नींद की गोलियां पूछताछ में माना ने कबूल किया कि उसने योजना बनाकर गांव के एक युवक से नींद की गोलियां मंगाईं। कथित तौर पर उसने लालच देकर गोलियां हासिल कीं। फिर उसने गोलियां खाने में मिलाकर परिजनों को खिला दीं। जब सभी गहरी नींद में सो गए, तब उसने वारदात को अंजाम दिया। मासूम को टंकी में डुबोया रात में उसने अपनी चार वर्षीय भतीजी इसरा को उठाया और पानी की टंकी में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद उसने घर में रखा मीट काटने का चाकू उठाया और कमरे में सो रही भाभी फिरदौस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। तीन बच्चे भी घायल हमले के दौरान घर में मौजूद अन्य बच्चे—शाद (9), आयशा (8) और नबिया (7)—भी घायल हो गए। उनका इलाज शाहपुर सीएचसी में चल रहा है। घटना के बाद से बच्चे दहशत में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। तीन घंटे में गिरफ्तारी एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल टीमें गठित कीं। शाहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी माना को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। अन्य एंगल की भी जांच पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 89 सेंटरों पर यूपी बोर्ड एग्जाम:3660 सीसीटीवी से निगरानी के बीच 65 हजार से अधिक छात्र परीक्षा देंगे
    Next Article
    नोएडा में 2740 करोड़ का निवेश:यूपी रेरा ने 3348 करोड़ की 14 परियोजना स्वीकृत किया, 3852 आवासीय व व्यावसायिक इकाइयों का विकास होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment