Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति:पंडित प्रभवन दीक्षित जिलाध्यक्ष बने, भानु और मनोज को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के संतोष पैलेस में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने एक संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित बीडी शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पंडित त्रिभुवन शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा और युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने संयुक्त रूप से संचालन किया। संगठन विस्तार के तहत ग्राम भैंसी निवासी पंडित प्रभवन दीक्षित को मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें मनोनयन पत्र भी सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, भानु शर्मा और मनोज कात्यान को उत्तर प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज में एकजुटता लाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि पंडित बी.डी. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व के लिए क्षमता और समर्पण आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर समाज को दिशा देने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज को मजबूत करने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान संगठन से जुड़ने वाले नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. सन्तोष पाण्डेय को 'वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान' मिला:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के नवसंवत्सर समारोह में सम्मानित
    Next Article
    बुंदेली सेना ने राजाघाट को किया साफ:तीन दिवसीय अभियान चलाया, नगरपालिका से मिट्टी हटवाने और विसर्जन कुंड बनाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment