Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में बसों में बैग काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश:मुठभेड़ के बाद 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 बदमाश घायल

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में बसों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुजफ्फरनगर पुलिस की मीरापुर थाना टीम और एसओजी देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। एसपी देहात महादिक अक्षय संजय ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रविवार रात चेकिंग के दौरान कुतुबपुर झाल के पास सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के नजदीक खंडहर में कुछ संदिग्ध लोगों के बड़ी वारदात की योजना बनाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गए। शेष 6 आरोपियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। जेब काटकर नकदी और आभूषण चोरी करते थे गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ निवासी आरिफ (घायल), हापुड़ निवासी साजिद (घायल), मेरठ निवासी इकरामुद्दीन, बिजनौर निवासी मुजाहिद, शादाब, अकील अहमद और जीशान, तथा दिल्ली निवासी राशिद शामिल हैं। इस गिरोह का एक अन्य आरोपी राकेश वर्मा अभी फरार है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा 6 अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बसों में सफर करने वाले यात्रियों के बैग और जेब काटकर नकदी और आभूषण चोरी करते थे। चोरी का सामान बिजनौर निवासी राकेश वर्मा नामक सुनार को बेचा जाता था, और प्राप्त रकम को वे आपस में बांट लेते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। घायल आरोपी आरिफ और साजिद पर लूट, चोरी, नशीला पदार्थ देकर वारदात करने और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में शाही का विपक्ष पर हमला:नारी वंदन विधेयक के विरोध को बताया ‘महिलाओं से विश्वासघात’
    Next Article
    गुन्नौर विधानसभा सीट जनता की पहली पसंद बनी सपा:भाजपा से अजीत राजू, बसपा से आरिफ अली बने पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए MLA की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment