Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में शाही का विपक्ष पर हमला:नारी वंदन विधेयक के विरोध को बताया ‘महिलाओं से विश्वासघात’

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के कृषि मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नारी वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संसद में इस विधेयक के खिलाफ वोट देकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। शाही ने कहा कि 2026 की जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के आधार पर 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हो सकता था, लेकिन विपक्ष ने इसमें बाधा डालने की कोशिश की। उन्होंने इसे “नारी शक्ति का अपमान” बताते हुए दावा किया कि देशभर की महिलाएं आक्रोशित हैं और विरोध जता रही हैं। सपा पर साधा निशाना मंत्री ने खास तौर पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में धार्मिक और सांप्रदायिक आधार पर आरक्षण की बात उठाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। 2027 चुनाव पर भी बयान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शाही ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि “पीडीए” का नारा केवल चुनाव तक सीमित रहता है और बाद में विपक्षी दल बिखर जाते हैं। साथ ही दावा किया कि जनता अब विपक्ष की रणनीति को समझ चुकी है और उनके बहकावे में नहीं आएगी। शाही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयफ्रेंड ने संबंध बनाए, फिर दोस्तों से रेप कराया:प्रतापगढ़ में लड़की की हत्या, शव पेड़ से लटकाया; 24 घंटे में खुलासा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बसों में बैग काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश:मुठभेड़ के बाद 8 आरोपी गिरफ्तार, 2 बदमाश घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment