Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में चलती पल्सर बाइक बनी आग का गोला:युवक ने कूदकर बचाई जान, ग्रामीणों ने नाले में गिराकर बुझाई आग

    6 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक चलती पल्सर बाइक अचानक आग का गोला बन गई। दधेड़ू पुलिस चौकी के पास हुई इस घटना में बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, युवक जैसे ही चौकी के पास पहुंचा, बाइक से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बाइक में भीषण आग लग गई। युवक ने तुरंत बाइक से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। सड़क पर जलती बाइक देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती हुई बाइक को धक्का देकर पास के नाले में गिरा दिया। इससे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, बाइक पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि युवक ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठंडी हवाओं ने गिराया दिन का तापमान-आज बूंदाबांदी की संभावना:3 दिन में गिरा 4.9°C अधिकतम तापमान, दिन में छाये रह सकते हें बादल
    Next Article
    जामा मस्जिद की VIP इफ्तार पर विवाद:कारी इसहाक गोरा बोले- मस्जिदें रसूखदारों की महफिल नहीं, गरीब-जरूरतमंद रोजेदार हकदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment