Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठंडी हवाओं ने गिराया दिन का तापमान-आज बूंदाबांदी की संभावना:3 दिन में गिरा 4.9°C अधिकतम तापमान, दिन में छाये रह सकते हें बादल

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में पिछले 3 दिन से हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में 4.9°C की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह से हवाओं में ठंडक है। ऐसे में लोगों को न सिर्फ गर्मी से राहत मिली है बल्कि सुबह के समय हल्की सिरहन भी बढ़ी है। रविवार सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा। 11 मार्च को अधिकतम तापमान 38.2°C था, जबकि 14 मार्च को गिरकर 33.3°C रह गया। यानि इन 3 दिनों में 4.9°C की गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को आगरा में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में और कमी आएगी। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… रविवार सुबह का मौसम रविवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। सूरज बादलों में छुप गया है। इसकी वजह से धूप काफी हल्की है। सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा। शुक्रवार दोपहर बाद से ही हल्की चल रही है। जिसकी वजह से गर्मी से राहत है। पिछले 5 साल में सबसे अधिक गर्मी इस साल पिछले 5 सालों में इस साल इन दिनों तीसरी बार सबसे अधिक गर्मी है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच 13 मार्च को सबसे अधिक गर्मी वर्ष 2023 में रही। इस डेट को 2023 में अधिकतम तापमान 35.7°C था। जबकि दूसरी बार इस डेट को सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2025 में रहा था। 13 मार्च 2025 को अधिकतम तापमान 35.6°C रहा। 13 मार्च को वर्ष 2022 और 2026 में एक जैसा अधिकतम तापमान रहा। दोनों वर्ष इस डेट को अधिकतम तापमान 34.8°C रहा। देखें पिछले 5 साल में 13 मार्च को तापमान की स्थिति पूर्वानुमान रविवार को दिन में बादल छाये रहेंगे। धूप नहीं निकलेगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 18°C रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयंत चौधरी बोले-चुनाव में तो जनता मेडल देती है:इंडिया स्कील 2025-26 रीजनल कम्पटीशन के विजेताओं को केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिए अवार्ड
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में चलती पल्सर बाइक बनी आग का गोला:युवक ने कूदकर बचाई जान, ग्रामीणों ने नाले में गिराकर बुझाई आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment