Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर की किल्लत:शादी-विवाह और रसोई पर असर, हलवाई परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से घरेलू रसोई और शादी-विवाह समारोहों पर संकट गहरा गया है। वैश्विक स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। 25 दिन में एक सिलेंडर की बुकिंग के नियम और कमर्शियल सिलेंडरों पर पूर्ण प्रतिबंध ने हलवाइयों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रुड़की रोड स्थित राज महल बैंक्वेट हॉल में बुधवार को मानव त्यागी की शादी थी। दूल्हे के चाचा पवन त्यागी ने बताया कि उन्हें पहले से ही गैस सिलेंडर की कमी का अनुमान था। उन्होंने कहा, “हमने जानकारों से संपर्क कर कुछ सिलेंडर जुटाए। किसी से पूरा सिलेंडर मिला तो किसी से आधा ही मिल सका। यदि पहले से व्यवस्था न करते तो बहुत परेशानी होती।” हलवाई आशु कुमार ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यही हालात रहे तो उन्हें लकड़ी, गट्टू और कोयले का इस्तेमाल करना पड़ेगा। उन्होंने बताया, “गैस के मुकाबले कोयले और लकड़ी पर काम करना बहुत मुश्किल होता है। इसमें समय अधिक लगता है और धुआं भी ज्यादा होता है, लेकिन काम तो करना ही पड़ेगा। शादी-विवाह समारोहों के साथ-साथ घरेलू रसोई में भी गैस संकट गहरा गया है। कई उपभोक्ता बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। एक महिला उपभोक्ता ने बताया, “हमने बुकिंग कराई थी, लेकिन ओटीपी नहीं आया। अब बच्चों के लिए खाना कैसे बनाएं, यह बड़ी समस्या है। जिला पूर्ति विभाग और गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बुकिंग होने के बाद ही एजेंसी पर जाएं। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। हालांकि, मौजूदा संकट के कारण शादी-विवाह वाले घरों में हलवाई और परिवार वाले अभी भी परेशान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 38°C तक पहुंचा तापमान:अगले कुछ दिनों में मिल सकती है थोड़ी राहत, 14 और 15 मार्च को हो सकती है बूंदाबांदी
    Next Article
    वाराणसी के व्यापारी ने किया था डिजिटल अरेस्ट:गोरखपुर की डॉक्टर को ED का अधिकारी बनकर हड़पे 1.58 करोड़, गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment